सोनिया गांधी को 6 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में इन्फेक्शन की थी शिकायत

Updated:
विज्ञापन
सोनिया गांधी को 6 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में इन्फेक्शन की थी शिकायत

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को 6 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें सांस संबंधी परेशानी के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 जनवरी 2026 को सीने में इन्फेक्शन की वजह से ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप ने बताया, इलाज के बाद सोनिया गांधी फिलहाल ठीक हो गई हैं. उन्हें रविवार शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर पर आगे का इलाज जारी रखने की सलाह दी गई है.

लंबे समय से खांसी की समस्या से जूझ रही हैं सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता को काफी समय से खांसी की समस्या है और वह समय-समय पर, खासकर दिल्ली में प्रदूषण के कारण जांच के लिए आती रहती हैं. सोनिया गांधी को सांस संबंधी कुछ परेशानी की शिकायत थी और चिकित्सकीय जांच के बाद पता चला कि सर्दी के मौसम और वायु प्रदूषण के प्रभाव के कारण उनका ब्रोन्कियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola