Sonam Wangchuk Arrested: सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लद्दाख हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Sep 2025 2:37 PM
Sonam Wangchuk Arrested: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वांगचुक को लद्दाख को अलग राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन के समर्थकों की ओर से किये गए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दो दिन बाद गिरफ्तार किया गया है. इस प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 अन्य घायल हो गए थे. पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने वांगचुक को हिरासत में लिया.
Sonam Wangchuk Arrested: लद्दाख अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक को लेह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को डीजीपी एस डी सिंह जामवाल के नेतृत्व वाली लद्दाख पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह एक्शन लेह में बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़पों में चार लोगों की मौत के बाद लिया है. वांगचुक के खिलाफ केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप है. वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.
चार लोगों की मौत के बाद पुलिस का एक्शन
बीते बुधवार (24 सितंबर) को लेह में हिंसक झड़प हुई थी. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की थी. कई जगहों पर सुरक्षाबलों के साथ झड़प भी हुई थी. इसमें 4 लोगों की मौत हुई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे. हिंसक झड़प के बाद लेह में कर्फ्यू लागू कर दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने हिंसा के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसी कड़ी में पुलिस ने वांगचुक को प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. वांगचुक लेह एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ सदस्य हैं. एलएबी, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के साथ मिलकर पिछले पांच सालों से इन मांगों के समर्थन में आंदोलन चला रहा है. हालांकि, मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे वांगचुक ने इन आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने हिंसा की निंदा की और हिंसा के बाद, दो हफ्ते से चल रहा अपना अनशन भी समाप्त कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए