1000 साल पहले…, पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर की पुरानी तस्वीर शेयर करके की खास अपील
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Jan 2026 10:07 AM
पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में (Photo: X)
Somnath Swabhiman Parv : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को गुजरात जाने वाले हैं. यहां वे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और जर्मन चांसलर की मेजबानी करेंगे. इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने लोगों से खास अपील भी की है.
Somnath Swabhiman Parv : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा–जय सोमनाथ ! सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का 8 जनवरी से शुभारंभ हो रहा है. एक हजार वर्ष पूर्व, जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर ने अपने इतिहास का पहला आक्रमण झेला था. साल 1026 का आक्रमण और उसके बाद हुए अनेक हमले भी हमारी शाश्वत आस्था को डिगा नहीं सके. बल्कि इनसे भारत की सांस्कृतिक एकता की भावना और सशक्त हुई और सोमनाथ का बार-बार पुनरोद्धार होता रहा.
आगे प्रधानमंत्री ने कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा– मैं सोमनाथ की अपनी पिछली यात्राओं की कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूं. यदि आप भी सोमनाथ गए हैं, तो अपनी तस्वीरें #SomnathSwabhimanParv के साथ जरूर शेयर करें.
जय सोमनाथ !
— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2026
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आज से शुभारंभ हो रहा है। एक हजार वर्ष पूर्व, जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर ने अपने इतिहास का पहला आक्रमण झेला था। साल 1026 का आक्रमण और उसके बाद हुए अनेक हमले भी हमारी शाश्वत आस्था को डिगा नहीं सके। बल्कि इनसे भारत की सांस्कृतिक एकता की भावना… pic.twitter.com/dDXCPf1TMM
सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे के तहत 10 जनवरी यहां आएंगे. इस दौरान वह ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. प्रधानमंत्री अपने गृह प्रदेश के दौरे के दौरान ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व करेंगे. यह एक किलोमीटर लंबी यात्रा होगी जिसमें 108 घोड़े शामिल होंगे. गुजरात के मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघानी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत मोदी 10 जनवरी की शाम को वेरावल के पास सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे.
यह भी पढ़ें : सोमनाथ : अटूट आस्था के एक हजार वर्ष
1000 वर्ष पूर्व महमूद गजनी ने किया आक्रमण
स्वाभिमान पर्व भारतीय सभ्यता के संघर्ष क्षमता का प्रतीक है, जिसका उदाहरण सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण है. लगभग 1000 वर्ष पूर्व महमूद गजनी के आक्रमण से शुरू होकर विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा बार-बार इस मंदिर को नष्ट किया गया. इसके तहत गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में अरब सागर तट पर स्थित भगवान शिव के मंदिर में साल भर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










