Smriti Irani Daughter Wedding Reception: स्मृति ईरानी की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे 'पठान', PICS

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Feb 2023 10:22 AM

विज्ञापन

Smriti Irani Daughter Wedding Reception बेटी की शादी के कुछ दिनों बाद, स्मृति ईरानी, जो की एक पूर्व अभिनेत्री रही हैं, ने शुक्रवार शाम मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और फिल्म और राजनीतिक बिरादरी के सहयोगियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी की.

विज्ञापन
undefined

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी ने हाल ही में कनाडा के कानूनी पेशेवर अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंधी. शादी के बाद भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया. जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल हुए.

undefined

बेटी की शादी के कुछ दिनों बाद, स्मृति ईरानी, जो की एक पूर्व अभिनेत्री रही हैं, ने शुक्रवार शाम मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और फिल्म और राजनीतिक बिरादरी के सहयोगियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी की.

undefined

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में ‘पठान’ बॉलीवुड दिग्गज कलाकार शाहरुख खान भी शामिल हुए.

undefined

दिलचस्प बात यह है कि शादी के बाद के समारोह में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टीम का पुनर्मिलन हुआ.

undefined

निर्माता एकता कपूर से लेकर अभिनेता रोनित रॉय और मौनी रॉय सहित कई सितारों ने समारोह में हिस्सा लिया. स्मृति ईरानी के फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास..’ का हिस्सा रहीं मौनी ने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं. मौनी अपने पति सूरज नांबियार के साथ समारोह में शामिल हुईं.

undefined

हरे रंग की साड़ी में मौनी काफी ग्रेसफुल लग रही थीं. दूसरी ओर, सूरज ने नीले रंग का सूट चुना. मौनी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, शानेले और अर्जुन को बधाई.. आप दोनों को आगे की यात्रा की शुभकामनाएं. लव यू दी

undefined

‘क्योंकि सास…’ की निर्माता एकता कपूर ने भी समारोह में स्मृति के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा की. उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, जब आपकी पसंदीदा बहू अब एक सैसी सास है! shanelle irani और अर्जुन को शादी की बधाई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola