SIR Last Date : एसआईआर प्रक्रिया कब होगी खत्म? चुनाव आयोग ने दिया ताजा अपडेट

एसआईआर प्रक्रिया की अंतिम तारीख कब है. (File Photo)
SIR Last Date : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर ताजा अपडेट चुनाव आयोग की ओर से दिया गया है. जानें इसकी अंतिम तारीख में क्या किया गया बदलाव.
SIR Last Date : चुनाव आयोग ने रविवार को एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आयोग की ओर से बताया गया कि नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया. इस संबंध में एक बयान जारी किया गया है.
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बयान शेयर किया. इसमें कहा कि गणना प्रपत्र वितरण अब चार दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर तक जारी रहेगा. मसौदा मतदाता सूची अब नौ दिसंबर के स्थान पर 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, वहीं अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी के स्थान पर 14 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी. निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा 27 अक्टूबर को की थी.
यह भी पढ़ें : तैयार हो जाइये! झारखंड में भी चल रही है SIR की तैयारी, अभी से संभाल कर रखें ये दस्तावेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










