SIR in Chhattisgarh : नदी, जंगल और पर्वतों के पार रहने वालों का भी होगा एसआईआर, देखें वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Dec 2025 9:01 AM

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में एसआईआर (Photo: X)

SIR in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कर्मचारी नदी, जंगल और पर्वतों को पार कर मतदाताओं तक पहुंच रहे है. चुनाव आयोग ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा– दंतेवाड़ा के घने जंगलों, पहाड़ियों और नदियों को पार करते हुए घर-घर जाकर BLO गणना प्रपत्र भर रहे हैं, ताकि हर मतदाता का नाम सटीक रूप से दर्ज हो सके.

विज्ञापन

SIR in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान और अबूझमाड़ के इलाकों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल नदी, जंगल और पहाड़ों को पार कर मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिला प्रशासन के नेतृत्व में जारी एसआईआर प्रक्रिया के तहत भैरमगढ़ विकासखंड के कुटरु क्षेत्र में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और कर्मचारी नाव से इंद्रावती पारकर जंगल, पहाड़ और कठिन रास्तों से गुजरते हुए संवेदनशील गांव जर्रामरका, हुर्रेगवाली, पुसलंका, चिन्नाटोकामेटा और छोटेबोदली तक पहुंचे थे.

बीएलओ ने मतदाताओं को पत्रक भरने में मदद की

न्यूज एजेंसी पीटीआई को जिला प्रशासन ने बताया कि कई किलोमीटर पैदल चलकर टीम ने तीन सौ से अधिक मतदाताओं तक गणना पत्रक पहुंचाए और इस दौरान बीएलओ ने मतदाताओं को पत्रक भरने में मदद की. जिले के उपनिर्वाचन अधिकारी एनआर गवेल ने बताया कि नदी पार करने, घने जंगलों से गुजरने और सुरक्षा जोखिमों के बावजूद एसआईआर के लिए दल ने अपना दायित्व पूरी निष्ठा से निभाया. गवेल ने बताया कि अभियान में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सूर्यकांत घरत, सीईओ जनपद पंचायत अभिषेक तंबोली, बीएलओ देवी लाल कंवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य सहयोगी सदस्य शामिल रहे. उन्होंने बताया कि जिले में करीब 80 प्रतिशत एसआईआर का काम पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़ें : SIR News: SIR ने लव मैरिज से टूटे रिश्तों को जोड़ा, बिखरे परिवार में लौटाई फिर से रोशनी

लगभग 1.92 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन काम पूरा

अधिकारियों ने बताया कि 30 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में लगभग 1.92 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का काम पूरा किया जा चुका है, जो कुल 2.12 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 91 प्रतिशत है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola