35 यात्रियों को छोड़कर 5 घंटे पहले उड़ गया हवाई जहाज, अमृतसर हवाई अड्डे पर मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
35 यात्रियों को छोड़कर 5 घंटे पहले उड़ गया हवाई जहाज, अमृतसर हवाई अड्डे पर मची अफरा-तफरी

अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अमृतसर-सिंगापुर विमान अपने निर्धारित समय से पांच घंटा पहले रवाना हो गया. अमृतसर हवाई अड्डे से बुधवार को शाम 7.55 बजे प्रस्थान करने वाली थी, अपने प्रस्थान समय से घंटे पहले दोपहर 3 बजे उड़ान भरी.

विज्ञापन

अमृतसर हवाई अड्डे पर आज सुबह यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. जब सिंगापुर जाने वाली विमान 35 यात्रियों को छोड़कर रवाना हो गयी. इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( डीजीसीए ) ने जांच का आदेश दे दिया है.

पांच घंटे पहले उड़ गया अमृतसर-सिंगापुर विमान

अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अमृतसर-सिंगापुर विमान अपने निर्धारित समय से पांच घंटा पहले रवाना हो गया. अमृतसर हवाई अड्डे से बुधवार को शाम 7.55 बजे प्रस्थान करने वाली थी, अपने प्रस्थान समय से घंटे पहले दोपहर 3 बजे उड़ान भरी. जिस कारण सिंगापुर जाने वाले 35 यात्री एयरपोर्ट पर ही छूट गये. इस घटना से यात्रियों में भारी गुस्सा था. यात्री एयरपोर्ट पर हंगामा करते रहे. रातभर यात्रियों को परेशान होना पड़ा.

डीजीसीए ने जांच का दिया आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( डीजीसीए ) ने इस बात की जांच का आदेश दिया है कि अमृतसर हवाई अड्डे पर 35 यात्रियों को पीछे छोड़ते हुए सिंगापुर जाने वाली उड़ान कैसे समय से पहले उड़ गई.

Also Read: Nepal Plane Crash: विमान हादसे से पहले एयर होस्टेस ने बनाया था वीडियो, हो रहा तेजी से VIRAL

यात्रियों को ई-मेल करके समय में बदलाव के बारे में दी गयी थी जानकारी : अधिकारी

अमृतसर हवाई अड्डे के निदेशक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एयरलाइन अधिकारियों से संपर्क करने के बाद उन्हें सूचित किया कि यात्रियों को ई-मेल के माध्यम से उड़ान के समय में बदलाव के बारे में सूचित किया गया था.

280 यात्रियों को करनी थी सिंगापुर की यात्रा

लगभग 280 यात्रियों को सिंगापुर की यात्रा करनी थी , लेकिन 253 यात्रियों को रिशेड्यूल किया गया, जिससे 30 से अधिक यात्री पीछे रह गए.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola