सिलक्यारा हादसा: प्लाज्मा कटर से कटेगा मलबे में दबा ऑगर ब्लेड, जानिए क्यों हो रही है रेस्क्यू में इतनी परेशानी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Nov 2023 4:18 PM
Silkyara Tunnel Accident: टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए कई टीमों को लगाया गया है. भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स के समूह मद्रास सैपर्स की एक यूनिट बचाव काम में मदद के लिए घटनास्थल पहुंची है. प्लाज्मा कटर से मलबे में फंसे ऑगर मशीन के हिस्सों को निकालने की प्रक्रिया जारी है.
Silkyara Tunnel Accident: उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में बीते 14 दिनों से फंसे मजदूरों को जल्द रेस्क्यू की उम्मीद है, लेकिन उनकी इंतजार हर दिन के साथ और लंबा होता जा रहा है. मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अमेरिकी ऑगर मशीन नाकाम हो गई है. खुदाई के दौरान कई बार तकनीकी कमी के कारण ड्रिलिंग रोक देनी पड़ी, इसके बाद ऑगर मशीन के ब्लेड ही फंस गये, जो अगल से परेशानी का सबब बन गया. अब ऑगर मशीन के मलबे में फंसे हिस्सों को काटकर हटाने के लिए हैदराबाद से प्लाज्मा मशीन मंगाई गई है.
ऑगर मशीन के अवशेष बन रहे बाधा
रेस्क्यू टीम का कहना है कि बचाव कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मशीन को पूरी तरह से हटाना जरूरी है. वहीं, श्रमिकों को टनल से बाहर निकालने के लिए वर्टिकल खुदाई की जा रही है. ऑगर मशीन के बाद फिलहाल हाथ से ही खुदाई का काम किया जा रहा है. मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए मलबे में हाथ से ड्रिलिंग के जरिए पाइप डालने होंगे. वहीं, वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए पहाड़ी की चोटी पर सुरंग के ऊपर एक ड्रिल मशीन भी भेजी गई है.
रेस्क्यू में जुटी हैं कई टीम
गौरतलब है कि टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए कई टीमों को लगाया गया है. इसी कड़ी में भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स के समूह मद्रास सैपर्स की एक यूनिट बचाव काम में मदद के लिए आज यानी रविवार को घटनास्थल पहुंची है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स का कहना है कि अब तक की प्रगति शानदार है. प्लाज्मा कटर से मलबे में फंसे ऑगर मशीन के हिस्सों को निकालने की प्रक्रिया जारी है. ऑगर जिस जगह फंसा है उसे वहां से पूरी तरह बाहर निकालने के लिए काम चल रहा है.
चट्टानों का हो रहा परीक्षण
इधर वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू करने से अधिकारियों ने चट्टानों का परीक्षण करना शुरू कर दिया है. वहीं, विदेशी विशेषज्ञ ने कहा है कि रेस्क्यू में एक महीने तक का समय लग सकता है. गौरतलब है कि सिलक्यारा में धंसी निर्माणाधीन सुरंग में ड्रिल करने में इस्तेमाल की जा रही ऑगर मशीन के ब्लेड बीते शुक्रवार रात मलबे में फंस गए थे.
कैसे हुआ था हादसा
बता दें, चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिससे इसमें काम कर रहे 41 श्रमिक फंस गए थे. तब से विभिन्न एजेंसियां उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं. श्रमिकों को छह इंच चौड़े पाइप के जरिए खाना, दवाइयां और अन्य जरूरी चीजें भेजी जा रही हैं.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










