Sidhu Moose Wala Murder Case: दीपक टीनू की तलाश में जुटी पुलिस, पहले भी चकमा देकर फरार हो चुका है आरोपी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Oct 2022 4:32 PM

विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder Case: यह पहला मौका नहीं है कि गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ है. इससे पहले भी वो पुलिस हिरासत से भागने में सफल हो चुका है.

विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस हिरासत से फरार हो गया है. आरोपी पंजाब के मानसा से पुलिस हिरासत से फरार हुआ है. वहीं, फरार होने के बाद एक बार फिर पुलिस टीनू की तलाश में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टीनू को शनिवार को स्थानीय कोर्ट ले जाने के दौरान मौका पाकर वो फरार हो गया. बता दें आरोपी दीपक टीनू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है.

पुलिस की लापरवाही के कारण भाग निकला आरोपी: वहीं, पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है. लेकिन इस घटना के बाद पुलिस की सजगता पर भी सवाल उठ रहे हैं. -मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय दीपक फरार हुआ उसे हथकड़ी नहीं लगाई गई थी. वहीं इस घटना को लेकर पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छिना का कहना है कि पुलिस की टीम प्रयास कर रही है और हम उसे जल्द ही पकड़ लेंगे. 

आरोपी दीपक टीनू पहले भी हो चुका है पुलिस कस्टडी से फरार: यह पहला मौका नहीं है कि गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ है. इससे पहले भी वो पुलिस हिरासत से भागने में सफल हो चुका है. साल 2017 में दिल्ली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद वो पकड़ में आते-आते फरार होने में कामयाब हो गया था. उसी साल यानी 2017 के जून महीने में भी वो पुलिस पुलिस की पकड़ से भागने में कामयाब रहा था.

गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी. टीनू उन 24 आरोपियों में शामिल है, जिनके खिलाफ हत्या के इस मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया गया है. 

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola