ePaper

मोदी सरकार में मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान, जानें उनके राजनीतिक जीवन की खास बातें

Updated at : 09 Jun 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार में मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान, जानें उनके राजनीतिक जीवन की खास बातें

former chief minister and BJP leader Shivraj Singh Chouhan

इस बार रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है. जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

विज्ञापन

प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ली है. मोदी प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे राजनेता हो गए है. इस बार उनके मंत्रिमंडल में नया नाम मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का जुड़ गया है. इस लोकसभा चुनाव में शिवराज चौहान ने मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी प्रताप भानु शर्मा को 8,21,408 मतों के अंतर से हराया है.

जानें शिवराज चौहान के बारे में खास बातें

जानें शिवराज ने कब-कब संभाला सीएम पद?

  • शिवराज सिंह की बात करें तो उन्होंने पहली बार 29 नवंबर 2005 से 10 दिसंबर 2008 तक सीएम पद संभलाा. 29 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 6 मई 2006 को बुधनी से उप-चुनाव जीते
  • शिवराज सिंह दूसरी बार 12 दिसंबर 2008 से 9 दिसंबर 2013 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और राज्य की सेवा की.
  • शिवराज सिंह तीसरी बार 14 दिसंबर 2013 से 12 दिसंबर 2018 तक मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं.
  • शिवराज सिंह चौथी बार मार्च 2020 से 2023 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे और इस दौरान उन्होंने कई ऐसे काम किए जिसकी चर्चा आज भी होती है.

शिवराज सिंह का राजनीतिक सफर

  • शिवराज सिंह 1972 में स्वयंसेवक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े
  • शिवराज सिंह 1975 में अध्यक्ष, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल छात्र संघ रहे.
  • 1975 से 1976 शिवराज आपातकाल के खिलाफ भूमिगत आंदोलन में भाग लिया और मीसाबंदी भी वे रह चुके हैं.
  • शिवराज सिंह 1976-1977 में वे आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत कैदी बनकर रहे.
  • 1977-1978 में शिवराज सिंह संगठन सचिव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भोपाल के पद पर रहे.
  • 1978-1980 में संयुक्तसचिव, एबीवीपी मध्य प्रदेश के पद पर शिवराज सिंह रहे.
  • 1980-1982 में महासचिव, एबीवीपी मध्य प्रदेश के पद पर शिवराज सिंह रहे.
  • 1982-1983 में राष्ट्रीय मंत्री, एबीवीपी की कमान शिवराज सिंह ने संभाली
  • 1984-1985 में संयुक्त सचिव, भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्य प्रदेश के पद पर रहे.
  • 1985-1988 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव के पद पर शिवराज सिंह रहे.
  • 1988-1991 में अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश
  • 1991-1992 में संयोजक, अखिल भारतीय केशरिया हिंदू वाहिनी
  • 1992-1996 में महासचिव, भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • 1997-2000 में महासचिव, मध्यप्रदेश भाजपा के पद पर शिवराज सिंह रहे
  • 2000-2003 में राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • 2003-2005 में राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा
  • 2005-2006 में प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा
  • 2014- 2022 में सदस्य, भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड में वे रहे.
  • 2019 में भाजपा ने सदस्यता अभियान का प्रमुख शिवराज सिंह को बनाया.
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola