अमेरिका में पिता-पुत्र आए आमने-सामने, पत्रकार बेटे के तीखे सवालों पर थरूर का आया जवाब 

Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Jun 2025 10:46 AM

विज्ञापन

Shashi tharoor son ishan tharoor

Shashi Tharoor: शशि थरूर अपने प्रतिनिधिमंडल दल के साथ वॉशिंगटन डीसी पहुंचे, जहां पिता और बेटे के बीच एक अनोखा और भावुक क्षण देखने को मिला. शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर ने उनसे पहलगाम हमले को लेकर गंभीर सवाल किया.

विज्ञापन

Shashi Tharoor: भारतीय केंद्रीय सरकार द्वारा बनाए गए सांसदों के 7 प्रतिनिधिमंडल में से एक की अगुआई कर रहे शशि थरूर अपनी टीम के साथ वॉशिंगटन डीसी पहुंचे, जहां पिता और बेटे के बीच एक भावुक पल देखने को मिला. पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था, जिसके बाद से लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान का पर्दाफाश करने में जुटा हुए है. इस बीच शशि थरूर जब वॉशिंगटन डीसी पत्रकारों से बातचीत करने पहुंचे, तब वहां उनके बेटे ईशान थरूर ने सवाल किया.

शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर पेशे से एक पत्रकार हैं. पत्रकारों से बातचीत के दौरान ईशान ने अपने पिता से पहले मजाकिया अंदाज में उनसे सवाल पूछने की इजाजत मांगी. उन्होंने अपने पिता से आतंकवाद और पहलगाम हमले को लेकर एक गंभीर सवाल पूछा. सवाल सुनकर शशि थरूर पहले थोड़ा मुस्कुराए और उन्हें माइक को ठीक से पकड़ने का इशारा किया. 

ईशान थरूर का सवाल

ईशान ने उनसे पूछा कि क्या किसी देश ने भारत से सबूत मांगा है कि पहलगाम में हुए हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है, क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से हमले को लेकर साफ इंकार किया गया है. इसका जवाब देते हुए शशि थरूर कहते हैं कि मुझे खुशी है कि आपने मुझसे ये सवाल पूछा. मैं वादा करता हूं कि मैंने यह पहले तय नहीं किया था कि ये लड़का अपने पिता के साथ भी ऐसे करेगा है. यह सामने खड़ा लड़का मेरा बेटा है.

शशि थरूर का जबाव

शशि थरूर सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि किसी भी देश की सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सबूत नहीं मांगे हैं. आगे उन्होंने कहा कि भारत ने पूरी जांच करने के बाद कार्रवाई की है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी अब पता चल गया है कि पाकिस्तान आतंक का वर्षों से समर्थन करता आया है. 

शशि थरूर ने ओसामा बिन लादेन और 26/11 को मुंबई में हुए हमले की याद दिलाई

शशि थरूर ने आगे ओसामा बिन लादेन और 26/11 में मुंबई में हुए हमले का उदाहरण दिया. वह कहते हैं कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादी साजिश रचकर देश में आतंकवादियों को भेजता है और फिर अपने हाथ को खड़ा कर देता है. आगे थरूर राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की बात को खारिज करते हुए कहते हैं कि मध्यस्थता शब्द हमें स्वीकार नहीं है. यह शब्द समानता का संकेत देता है, जो कि भारत और पाकिस्तान के मामले में सही नहीं है. उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि एक तरफ जहां पाकिस्तान आतंकवाद को पालने वाला देश है, वहीं भारत एक लोकतांत्रिक देश है. दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है.

यह भी पढ़े: Russia Air Strike: यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का रूस ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से किया अटैक

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola