ePaper

"यह भारतीय लोकतंत्र के लिए हानिकारक है": राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने पर शशि थरूर

Updated at : 26 Mar 2023 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
"यह भारतीय लोकतंत्र के लिए हानिकारक है": राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने पर शशि थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि, 'जहां पीएम एक तरफ भारत को लोकतंत्र की मां के रूप में दुनिया के सामने बोलते है, वहीं विपक्षी नेता को संसद में बोलने की अनुमति नहीं.

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि, ‘क्या यह इस देश के लोकतंत्र के लिए ये अच्छा है जब एक प्रमुख विपक्षी नेता को संसद में अपनी आवाज उठाने की अनुमति नहीं है?’ उन्होंने कहा कि, “क्या यह हमारे लोकतंत्र के लिए ये अच्छा है जब प्रमुख विपक्षी नेता को संसद में अपनी आवाज उठाने की अनुमति नहीं है, जहां पीएम एक तरफ भारत को लोकतंत्र की मां के रूप में दुनिया के सामने बोलते है, वहीं विपक्षी नेता को संसद में बोलने की अनुमति नहीं? क्या यह हमारे देश के लिए अच्छा है”?

हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए- थरूर 

थरूर ने कहा, “हमें दलगत राजनीति को भूल जाना चाहिए. यह भारत के लिए हानिकारक है. वहीं उन्होंने कांग्रेस के चल रहे संकल्प सत्याग्रह के बारे में पूछे जाने पर कहा, “यह सत्याग्रह केवल कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी के बारे में नहीं है, यह भारतीय लोकतंत्र के बारे में है”.

कांग्रेस राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह

आपको बताएं की, कांग्रेस राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह कर रही है. प्रियंका गांधी रविवार को धरने के लिए राजघाट पहुंचीं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य नेता भी विरोध में शामिल हुए. ये विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के बाद कांग्रेस की ओर से किया गया.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola