डेलिगेशन विवाद पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष तो शशि थरूर ने दिया करारा जवाब, देखें क्या कहा?
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 May 2025 5:44 PM
Congress MP Shashi Tharoor
Shashi Tharoor On all-party delegation : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की दुनियाभर में पोल खोलने और आतंकवाद के खिलाफ भारत के एक्शन का संदेश लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश का दौरा करेगा. जिसमें 4 सत्तारूढ़ दलों के नेता और 3 विपक्षी दलों के नेता शामिल रहेंगे. डेलिगेशन में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम भी शामिल है. थरूर के नाम से कांग्रेस पार्टी में विरोध शुरू हो गई है. पार्टी का कहना है कि उसने जो सूची सौंपी थी, उसमें थरूर का नाम नहीं था लेकिन फाइनल सूची में थरूर का नाम कैसे डाला गया. विवाद के बीच थरूर का बयान भी सामने आया है.
Shashi Tharoor On all-party delegation : विदेश जाने वाली डेलिगेशन में नाम शामिल होने से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “निश्चित रूप से, जब राष्ट्र को मेरी सेवाओं की आवश्यकता होती है, तो मैं उपलब्ध रहता हूं. मैं अपने देश के लिए उपलब्ध रहता हूं. मेरे विचार से, इसका पार्टी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. यह सब इस बात से संबंधित है कि हमारे देश ने हाल के दिनों में क्या-क्या झेला है और हमें एकजुट मोर्चा पेश करने की आवश्यकता है. यह ऐसे समय में राष्ट्रीय एकता का एक अच्छा प्रतिबिंब है जब एकता महत्वपूर्ण है,”
#WATCH | Thiruvanthapuram | "Certainly, when the nation needs my services, I am available and I'm available for my country. To my mind, this has nothing to do with party politics. It's all to do with what our country has been through in recent times and the need for us to present… pic.twitter.com/1vIJKkMoaW
— ANI (@ANI) May 17, 2025
कांग्रेस में होने और कांग्रेस का होने में फर्क, पार्टी ने किया कटाक्ष
कांग्रेस ने विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर के शामिल होने की घोषणा के बाद उन पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि “कांग्रेस में होने और कांग्रेस का होने में जमीन – आसमान का फर्क है.” कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शशि थरूर का नाम लिए बगैर कहा कि “कांग्रेस में होने और कांग्रेस के होने में जमीन आसमान का फर्क है.” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मामले में ईमानदारी नहीं सिर्फ शरारत दिखाई है और वह ध्यान भटकाने का खेल खेल रही है क्योंकि उसका विमर्श ‘पंचर’ हो गया है. उनका यह भी कहा कि यह अच्छी लोकतांत्रिक परंपरा रही है कि आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले सांसद अपनी पार्टी नेतृत्व से अनुमति लेते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










