Shashi Tharoor Attack On Trump: रूसी तेल खरीद वाले ट्रंप के बयान पर शशि थरूर की दो टूक, बोले- दायरे में रहें अमेरिकी राष्ट्रपति

Updated:
विज्ञापन
Shashi Tharoor On donald trump

ट्रंप पर शशि थरूर ने हमला बोला

Shashi Tharoor Attack On Trump: भारत के रूसी तेल खरीद पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने दोहराया है कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने पर सहमति जतायी है. वह साल के अंत तक लगभग बंद कर देगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इस दावे पर डोनाल्ड ट्रंप को खरी-खरी सुना दी है. उन्होंने साफ कहा कि भारत के निर्णय पर ट्रंप को बोलने का हक नहीं है.

विज्ञापन

Shashi Tharoor Attack On Trump: भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भारत के निर्णयों के बारे में ट्रंप का घोषणा करना उचित है. भारत खुद अपने निर्णयों के बारे में घोषणा करने की क्षमता रखता है. हम दुनिया को नहीं बताते कि ट्रंप क्या करेंगे? मुझे लगता है कि ट्रंप को दुनिया को यह नहीं बताना चाहिए कि भारत क्या करेगा.”

ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी की तारीफ की

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘‘ जैसा कि आप जानते हैं कि भारत ने मुझसे कहा है कि वे (रूसी तेल खरीदना) बंद करने जा रहे हैं. यह एक प्रक्रिया है, आप बस अचानक रुक नहीं सकते… वर्ष के अंत तक, वे इसे लगभग बंद कर देंगे, यानी लगभग 40 प्रतिशत तक कम कर देंगे. भारत बहुत महान है. मंगलवार को मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की. वह शानदार हैं.’’

भारत के रूसी तेल खरीद से ट्रंप को क्या है परेशानी?

भारत के रूसी तेल खरीद से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप परेशान हैं. उनका आरोप है कि भारत कच्चे तेल की खरीद के माध्यम से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है. हाल के दिनों में भारत और वाशिंगटन के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया है क्योंकि ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर शुल्क को दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया है, जिसमें रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है. भारत ने अमेरिकी कदम को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यवहारिक बताया है.

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से भी बात करेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अपनी आगामी बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर उनसे चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे मुख्य रूप से इस बारे में बात करूंगा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को कैसे समाप्त किया जाए, चाहे वह तेल, ऊर्जा या किसी अन्य माध्यम से हो. मुझे लगता है कि वे इसके प्रति काफी सकारात्मक रहेंगे.’’

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola