शशि थरूर के घोषणापत्र में छापा गया भारत का विकृत नक्शा, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने मांगी माफी

Updated at : 30 Sep 2022 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
शशि थरूर के घोषणापत्र में छापा गया भारत का विकृत नक्शा, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने मांगी माफी

शशि थरूर के घोषणापत्र में भारत के नक्शे को लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि उन्होंने अपने घोषणापत्र में भारत का जो नक्शा दिखाया है, वह ‘विकृत' है. इसमें जम्मू-कश्मीर का हिस्सा शामिल नहीं हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. इस घोषणापत्र में भारत का विकृत नक्शा छाप दिया गया. इस मामले को तूल पकड़ते ही ट्वीटर पर शशि थरूर ने माफी मांग ली. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘किसी ने जानबूझकर ऐसी चीजें नहीं की है.’ यह पहली बार नहीं है, जब वरिष्ठ नेता ने भारतीय क्षेत्र के गलत प्रतिनिधित्व का इस्तेमाल किया है.

गांधी परिवार का समर्थन के लिए नक्शे में किया छेड़छाड़ : भाजपा

बता दें कि शशि थरूर के घोषणापत्र में भारत के नक्शे को लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि उन्होंने अपने घोषणापत्र में भारत का जो नक्शा दिखाया है, वह ‘विकृत’ है. इसमें जम्मू-कश्मीर का हिस्सा शामिल नहीं हैं. अमित मालवीय ने कहा कि ‘गांधी परिवार’ का समर्थन प्राप्त करने के लिए नक्शे के साथ छेड़छाड़ किया गया है. थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने इस अवसर पर अपना एक घोषणापत्र भी जारी किया. इस घोषणापत्र में भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों को उचित तरीके से नहीं दिखाया गया था और उसमें लद्दाख नदारद था.

यह कांग्रेस की निर्धारित नीति : आरपी सिंह

अमित मालवीय ने एक ट्वीट में कहा कि एक तरफ जहां माना जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारत के टुकड़े-टुकड़े करने पर तुले हुए हैं. शायद वह सोचते होंगे कि इससे उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी. भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी एक ट्वीट कर थरूर को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि यह ना तो कोई गलती है और ना ही भयंकर भूल है, बल्कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस की निर्धारित नीति है.

Also Read: नॉमिनेशन बाद शशि थरूर ने खड़गे को ‘कांग्रेस का भीष्म पितामह’ कहा, बोले- उन पर गांधी परिवार का हाथ
शशि थरूर ने मांगी माफी

वहीं, शशि थरूर के घोषणापत्र के नक्शे पर बवाल मचने के बाद में उनके कार्यालय ने कहा कि भारत के नक्शे को अब सुधार दिया गया है. शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘घोषणापत्र के नक्शे पर ट्रोल तूफान फिर से: कोई भी जानबूझकर ऐसी चीजें नहीं करता है. स्वयंसेवकों की एक छोटी टीम ने गलती की. हमने इसे तुरंत ठीक कर दिया और त्रुटि के लिए मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं.’

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola