शाहरुख खान का रवैया हमेशा से देशद्रोही जैसा, भड़के धर्मगुरु रामभद्राचार्य, देखें वीडियो

Shahrukh Khan Video : जगतगुरु रामभद्राचार्य ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की खरीद को लेकर शाहरुख खान की आलोचना की. जानें जगतगुरु ने क्या कहा?
Shahrukh Khan Video : धर्मगुरु रामभद्राचार्य ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आलोचना करते हुए कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल किया है. आईपीएल 2026 के लिए केकेआर द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदे जाने के बारे में पूछने पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने नागपुर में न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि उनका (शाहरुख का) रवैया हमेशा से एक ‘‘देशद्रोही’’ जैसा रहा है.
VIDEO | Nagpur: Jagadguru Rambhadracharya says, “…It is unfortunate (Shah Rukh Khan took Bangladeshi cricketer in KKR for IPL 2026), but he will do so because he is considered a hero. Shah Rukh Khan’s stance has consistently been at odds with the nation. His character has always… pic.twitter.com/UZNq7i9gEc
— Press Trust of India (@PTI_News) January 1, 2026
बांग्लादेश हिंदुओं की मदद से अस्तित्व में आया
धर्मगुरु रामभद्राचार्य ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए हमलों की निंदा की और जोर देकर कहा कि भारत सरकार को ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाना चाहिए. जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि बांग्लादेश के लोगों और उनकी सरकार को यह समझाया जाना चाहिए कि उनका देश हिंदुओं की मदद से अस्तित्व में आया था.
यह भी पढ़ें : Lionel Messi VS Shah Rukh Khan Net Worth: फुटबॉल के भगवान मेसी या बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख, दौलत में किसका दबदबा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










