Lionel Messi VS Shah Rukh Khan Net Worth: फुटबॉल के भगवान मेसी या बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख, दौलत में किसका दबदबा?

Updated at : 14 Dec 2025 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
Lionel Messi VS Shah Rukh Khan Net Worth

लियोनेल मेसी (बाएं ) और शाहरुख खान (दाएं )

Lionel Messi VS Shah Rukh Khan Net Worth: लियोनेल मेसी और शाहरुख खान दोनों ही ग्लोबल आइकॉन हैं. मेसी ने फुटबॉल और ब्रांड एंडोर्समेंट से करीब 7,700 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है, जबकि शाहरुख खान ने फिल्मों और बिजनेस के दम पर लगभग 12,490 करोड़ रुपये की नेटवर्थ खड़ी की है.

विज्ञापन

Lionel Messi VS Shah Rukh Khan Net Worth: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शामिल लियोनेल मेसी 14 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर भारत दौरे पर हैं. 13 से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस खास इंडिया टूर ने न सिर्फ भारतीय फैंस, बल्कि वैश्विक फुटबॉल समुदाय में भी जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. दौरे के पहले दिन कोलकाता में मेसी की मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से भी हुई.

अगर दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले चेहरों की बात करें, तो फुटबॉल में लियोनेल मेसी और फिल्मों में शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर आता है. दोनों की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है, लेकिन सवाल यह है कि कमाई और दौलत के मामले में कौन आगे है? आइए, आसान भाषा में समझते हैं.

लियोनेल मेसी और शाहरुख खान में कौन ज्यादा अमीर

लियोनेल मेसी: खेल से बना अरबों का साम्राज्य

मेसी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी सुपरस्टार हैं. फुटबॉल कॉन्ट्रैक्ट्स, बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से उनकी भारी कमाई होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियोनेल मेसी की कुल संपत्ति करीब 7,700 करोड़ रुपये आंकी जाती है. उनके पास आलीशान घर, प्राइवेट जेट और महंगी कारों का शानदार कलेक्शन है.

शाहरुख खान: फिल्मों से लेकर बिजनेस तक ‘बादशाह’

शाहरुख खान की कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. फिल्मों के अलावा उनका प्रोडक्शन हाउस, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और कई बड़े बिजनेस हैं. मुंबई स्थित उनका बंगला मन्नत, जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है, उनकी पहचान का हिस्सा है. कुल मिलाकर शाहरुख खान की नेटवर्थ लगभग 12,490 करोड़ रुपये मानी जाती है, जिससे वे भारत के सबसे अमीर एक्टर्स में शुमार हैं.

कौन आगे? (Lionel Messi VS Shah Rukh Khan Net Worth)

लियोनेल मेसी और शाहरुख खान दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के बेताज बादशाह हैं. हालांकि, कमाई और कुल संपत्ति के मामले में शाहरुख खान बाज़ी मारते नजर आते हैं. यानी खेल के मैदान में मेसी नंबर-1 हैं, लेकिन दौलत और कमाई के मामले में शाहरुख खान उनसे काफी आगे दिखाई देते हैं.

Also Read: अनुष्का के साथ इंडिया लौटे Virat Kohli, फैंस बोले- Lionel Messi से मिलने की तैयारी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola