Server down: फेसबुक, व्हाट्‌सएप और इंस्टाग्राम डाउन, ट्विटर पर मीम्स की बाढ़…

Updated:
विज्ञापन

Mark Zuckerberg : इस बीच ट्‌विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गयी है और सोशल मीडिया पर मार्क जुकरबर्ग, फेसबुकडाउन, व्हाट्‌सएपडाउन जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. कई यूजर्स ने बड़ा ही रोचक मीम्स सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन

फेसबुक, व्हाट्‌सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं पूरी दुनिया में लगभग दो घंटे से बाधित है. परिणाम यह है कि इसके यूजर्स मैसेज नहीं कर पा रहे हैं और मैसेजिंग की पूरी दुनिया ठप हो गयी है. व्हाट्‌एप और फेसबुक की तरफ से अधिकारिक बयान भी आया है कि वे दुनिया के कई हिस्सों में आउटेज का सामना कर रहे हैं.

विज्ञापन

इस बीच ट्‌विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गयी है और सोशल मीडिया पर मार्क जुकरबर्ग, फेसबुकडाउन, व्हाट्‌सएपडाउन जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. कई यूजर्स ने बड़ा ही रोचक मीम्स सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

एक यूजर्स ने ट्‌वीट किया-यह रेअर टाइम है क्योंकि पूरी दुनिया ट्‌विटर पर आकर उसकी प्रशंसा कर रही है क्योंकि फेसबुक, व्हाट्‌सएप और इंस्टाग्राम डाउन है.

यूजर्स लिखते हैं-अपने परिवार के साथ समय बितायें, क्योंकि फेसबुक, व्हाट्‌सएप और इंस्टा डाउन है.

वहीं एक यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि काश ऐसा होता कि फेसबुक और इंस्टा ट्‌विटर पर आते और कहते व्हाट्‌सएप प्लीज.

गौरतलब है कि इन मैसेजिंग एप का दुनिया भर के लोग इस्तेमाल करते हैं और एक तरह से इनका दबदबा है. लेकिन इन एप की सेवा बाधित होने से पूरी दुनिया के लोग परेशान हैं. तीनों एप के काफी देर से डाउन रहने के बाद ट्‌विटर पर #DeleteFacebook ट्रेंड कर रहा है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola