Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी जीत, 5 आतंकवादियों को मार गिराया

Updated:
विज्ञापन
Security forces operation In Jammu-Kashmir

Security forces operation In Jammu-Kashmir

Security forces operation In Jammu-Kashmir: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अभियान चलाकर 5 आतंकवादियों को मार गिराया. यह ऑपरेशन चार दिनों से चल रहा था.

विज्ञापन

Security Forces Operation in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 27 मार्च को सुबह के समय सुरक्षा पर तैनात सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इससे पहले रविवार को हीरानगर सेक्टर में भी आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें ये आतंकवादी भाग गए थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आतंकवादी उसी आतंकवादी संगठन के सदस्य हैं.

इस इलाके में छुपे थे आतंकवादी

पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राजबाग के जुथाना घाटी में सुरक्षा बलों ने आज सुबह कुछ आतंकवादियों को घूमते देखा था, जिसके बाद इस पूरे इलाके को सीज कर दिया गया. सुरक्षा बलों द्वारा पिछले 4 दिनों से इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा था. जिसके बाद जब आज उनके ठिकाने का पता चला, तो सेना के जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया.

किन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया इस अभियान में?

राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात और पुलिस महानिरीक्षक भीमसेन टुटी के सहयोग से इस अभियान को पुलिस के विशेष समूह द्वारा चलाया गया, जिसमें उनका साथ NGS, BSF, और CRPF के जवानों ने दिया. साथ ही इस ऑपरेशन के लिए हाई-टेक तकनीकी वाले उपकरण जैसे हेलीकॉप्टर, ड्रोन, बुलेटप्रूफ गाड़ी, और UAVs आदि का इस्तेमाल किया गया. साथ ही सुरक्षा बलों ने उन रास्तों पर खास नजर रखी जो बिलावर जंगल की ओर जाती है.

किन हथियारों को बरामद किया गया?

बीते सोमवार को हीरानगर में सुरक्षा बलों को तलाशी के दौरान कई हथियार मिले थे. जब्त किए गए इन हथियारों में M4 कार्बाइन की चार से अधिक भरी हुई मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, सोने के बैग, ट्रैकसूट, दो ग्रेनेड और कुछ खाने-पीने के सामान शामिल हैं.

यह भी पढ़े: भारत आएंगे पीएम मोदी के सबसे अजीज दोस्त, हो सकता है बड़ा ऐलान |Putin Visit India

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola