School Reopen Date : जानें जनवरी से कहां-कहां खुल जाएंगे स्कूल, नर्सरी से कक्षा 6 तक की कक्षाएं फिर से होंगी शुरू!

Mumbai: Children visit a Navratri pandal themed on schooling, ahead of Durga Puja festival in Mumbai, Tuesday, Oct. 13, 2020.(PTI Photo/Kunal Patil) (PTI13-10-2020_000045A)
School Reopen Latest Updates : नये साल की दस्तक कुछ दिनों में हो जाएगी. इसी के साथ जनवरी से ही कई राज्यों ने स्कूल खोलने की तैयारी की है. बिहार, महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक तक ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने का काम किया है. लेकिन कुछ राज्य अभी भी असमंजस में नजर आ रहे हैं.primary to 10 class school ,Schools reopen from January ,central states and government guideline ,Jharkhand ,bihar ,up ,delhi, cg, maharashtra, assam, bengal
नये साल की दस्तक कुछ दिनों में हो जाएगी. इसी के साथ जनवरी से ही कई राज्यों ने स्कूल खोलने (School Reopen) की तैयारी की है. बिहार, महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक तक ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने का काम किया है. लेकिन कुछ राज्य अभी भी असमंजस में नजर आ रहे हैं. नये साल में कई राज्यों ने स्कूल खोलने की तैयारी से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
बिहार में खुलेंगे स्कूल: इधर बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स खोलने का आदेश जारी किया है. आदेश की मानें तो, 4 जनवरी 2021 से पूरे राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों को खोलने का काम किया जाएगा.
महाराष्ट्र का हाल : महाराष्ट्र के नासिक शहर के शहरी और ग्रामीण इलाकों के स्कूल 9 से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए 4 जनवरी से फिर से खोल दिये जाएंगे. महाराष्ट्र के ज्यादा से ज्यादा शहर अपने क्षेत्रों में स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लेने की तैयारी कर रहे हैं. यहां स्कूल खुलने के बाद टीचर्स का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.
झारखंड में खुल गये हैं स्कूल: झारखंड सरकार ने पिछले सोमवार से स्कूल फिर से खोल दिए हैं. साल 2021 में बोर्ड की आगामी परीक्षाओं के कारण केवल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है. राज्य सरकार ने तय सुरक्षा दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है. यहां स्कूलों में स्टूडेंट्स ऑड-ईवन फार्मूले के तहत कक्षा में पहुंचेंगे.
कर्नाटक : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की सिफारिशों की मानें तो, सूबे के स्कूल 1 जनवरी, 2021 से कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री के मुताबिक टीएसी ने कर्नाटक में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए कई प्लांस का प्रस्ताव देने का काम किया था. सभी अधिकारियों ने अगले महीने से कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की सिफारिश में हामी भर दी है.
दिल्ली-यूपी के स्कूल: यूपी- दिल्ली में स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है. राजस्थान में भी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय सरकार की ओर से किया गया है. मिजोरम में भी स्कूलों को खोलने पर अभी तक विचार सरकार की ओर से नहीं किया गया है. इधर मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से स्कूल खोल दिये गये हैं. शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है. यहां कक्षा 9 और 11 के स्टूडेंट्स को हफ्ते में एक दो दिन के लिए अभिभावकों की मंजूरी के साथ स्कूल आने की इजाजत होगी.
असम सरकार ने की घोषणा : असम सरकार की ओर से सोमवार को घोषणा की गई है कि 1 जनवरी से सभी राज्य सरकार की ओर से संचालित स्कूल नियमित रूप से काम करेंगे, जो कोरोना संक्रमण के कारण बंद थे. अभी, कक्षा 6 और बाद में सरकार द्वारा संचालित स्कूलों के लिए की गई घोषणा के मुताबिक, नर्सरी से कक्षा 6 तक की कक्षाएं 1 जनवरी को फिर से शुरू होंगी. यहां चर्चा कर दें कि असम के शिक्षामंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक जनवरी से स्कूलों पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का काम सरकार करेगी. नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. यहां मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाया जाएगा.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




