भीषण सर्दी के बीच खुल रहे हैं स्कूल, टाइमिंग में किया गया यह बदलाव

Published by :Pritish Sahay
Updated at :14 Jan 2024 9:03 PM
विज्ञापन
भीषण सर्दी के बीच खुल रहे हैं स्कूल, टाइमिंग में किया गया यह बदलाव

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. मौसम के मिजाज को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है. वहीं जिन राज्यों में स्कूल खोले जा रहे हैं वहां समय में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. कई राज्यों में कोहरा भी छा रहा है. इस बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूल खुल रहे हैं. हालांकि भीषण ठंड को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. दिल्ली के स्कूलों में सुबह नौ बजे से कक्षाएं शुरू होगी. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने आज यानी रविवार के एक परिपत्र में यह सूचना दी. वहीं, डीओई ने स्कूलों को शाम पांच बजे के बाद कक्षाएं आयोजित नहीं करने का निर्देश दिया है.  गौरतलब है कि दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. यह इस सर्दी का सबसे कम तापमान है. वहीं शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया हुआ है.

15 जनवरी से खुलेंगे सभी स्कूल
डीओई ने अपने परिपत्र में यह निर्देश दिया है कि सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी से स्कूल खुलेंगे. दिल्ली में कल यानी 15 जनवरी से नर्सरी, केजी और प्राथमिक कक्षाएं भी खुल रही हैं. उन्होंने कहा कि कोहरे की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कोई भी स्कूल सुबह नौ बजे से पहले शुरू नहीं होगा और अगले निर्देश तक शाम पांच बजे के बाद कक्षाएं नहीं आयोजित होंगी. उन्होंने कहा कि इसमें डबल शिफ्ट वाले स्कूल भी शामिल होंगे.बता दें, इससे पहले शीत लहर को देखते हुए प्राथमिक कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां छह जनवरी से बढ़ाकर 12 जनवरी कर दी गई थीं. वहीं , गौरतलब है कि दिल्ली में मौसम विभाग ने कहा कि शहर में 20 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है.

पंजाब में भी बदला स्कूलों का समय
इधर पंजाब में भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. पंजाब में भीषण सर्दी को देखते हुए पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी से 21 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं. प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा कि राज्य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोला जाएगा. प्रदेश में कोई भी स्कूल शाम 4 बजे के बाद नहीं खुलेगा.

यूपी में भी भयंकर ठंड पड़ रही है. शीतलहर और कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक नीचे चला गया है. वहीं, सर्दी और शीतलहर को देखते हुए यूपी के कई जिलों के स्कूलों की छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई हैं. राजधानी लखनऊ में शीतलहर और ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, प्राइवेट समेत सभी स्कूलों  16 जनवरी तक बंद रहेंगे. जबकि मुरादाबाद और रामपुर में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों सभी बोर्ड के स्कूलों छुट्टी की 20 जनवरी तक बढ़ा दी हैं.वहीं, शीत लहर के कारण गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक की कक्षाएं 16 जनवरी तक बंद रहेंगे.

Also Read: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के तेवर और चढ़े, सुनाया नया फरमान, कहा- 15 मार्च से पहले सैनिक हटाए भारत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन