School Holiday : इस राज्य में 13 जनवरी तक के लिए स्कूलों में छुट्टियां, जानें वजह

School Holiday : जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. इस वजह से पंजाब, राजस्थान में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं. पंजाब में 13 जनवरी तक के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं.
School Holiday : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिन में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का पूर्वानुमान जताया है. इसको देखते हुए कुछ राज्यों में स्कूल की छुटियां बढ़ा दी गईं हैं. पंजाब सरकार ने राज्य में ठंड के मौसम को देखते हुए सभी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं. राजस्थान के कई जिलों में शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने की घोषणा की गई है. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में अधिकारियों ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था.
झारखंड में स्कूल 8 जनवरी तक बंद
कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश पिछले दिनों दिया. विभाग ने बताया कि यदि किसी स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो उसके आयोजन को लेकर सक्षम प्राधिकार अपने विवेक से निर्णय लेंगे. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं आयेगा. शनिवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अभी और बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली–हरियाणा में शीतकालीन अवकाश
दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक रहेगा. यह जानकारी नवंबर 2025 में जारी की गई पूर्व सूचना के अनुरूप है. इसी तरह हरियाणा में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है. स्कूलों में 16 जनवरी 2026 से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी.
जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों में मौसमी शीतकालीन अवकाश की व्यवस्था लागू की गई है. क्लास 8 तक के स्कूल 1 मार्च 2026 से दोबारा खुलेंगे, वहीं हाई स्कूल की पढ़ाई 22 फरवरी 2026 से शुरू होगी. कश्मीर में तापमान अभी भी शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










