School Holiday : छठ में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जान लें तारीख

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Oct 2025 8:37 AM

विज्ञापन

छठ में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल जानें (Photo: AI)

School Holiday : अक्टूबर में पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण स्कूलों में लंबी छुट्टियां दी गईं. अब बच्चों को इंतजार है कि छठ में कब स्कूल बंद रहेंगे. इसके बारे में जानकारी प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही दे दी है. जानें कब–कब बंद रहेंगे स्कूल.

विज्ञापन

School Holiday : अक्टूबर महीने में पश्चिम बंगाल में स्कूलों में लंबी छुट्टियों का दौर जारी है. पहले दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के कारण स्कूल बंद रहे. इन दोनों त्योहारों के पास-पास आने से स्कूल लंबे समय तक बंद नजर आए. इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को आराम और परिवार के साथ उत्सव मनाने का पर्याप्त समय मिल गया. अब प्रदेश में छठ की छुट्टियां होने वालीं हैं. इस संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले ही जानकारी  दी थी. छठ के अवसर पर स्कूल दो दिन के लिए बंद रखे जाएंगे. तो आइए जानते हैं कि बंगाल में स्कूल कब बंद रहने वाले हैं जिससे बच्चे परिवार के साथ छठ का आनंद ले सकेंगे.

बंगाल में कब बंद रहेंगे स्कूल : West Bengal Chhath Puja Holiday 2025

नीचे दिए गए टेबल में अक्टूबर 2025 के दौरान पश्चिम बंगाल के स्कूलों की छुट्टियों की सूची दी गई है. छात्र और अभिभावक इस आधार पर अपने त्योहारों की छुट्टियों और टूर का प्लान बना सकते हैं.

क्रमांककार्यक्रम / पर्वतारीख
1दुर्गा पूजा (महाचतुर्थी से लक्ष्मी पूजा से जुड़ा अतिरिक्त अवकाश)26 सितम्बर (शुक्रवार) से 7 अक्टूबर (मंगलवार) तक बंद थे स्कूल
2महात्मा गांधी जयंती2 अक्टूबर (गुरुवार) को बंद थे स्कूल
3काली पूजा20 अक्टूबर (सोमवार) को बंद थे स्कूल
4काली पूजा से जुड़ा अतिरिक्त अवकाश21 अक्टूबर (मंगलवार) और 22 अक्टूबर (बुधवार) को बंद थे स्कूल
5भातृद्वितीया (भैया दूज)23 अक्टूबर (गुरुवार) को बंद हैं स्कूल
6भातृद्वितीया के अगले दिन24 अक्टूबर (शुक्रवार) को बंद हैं स्कूल
7छठ पूजा27 अक्टूबर (सोमवार) को बंद हैं स्कूल
8छठ पूजा से जुड़ा अतिरिक्त अवकाश28 अक्टूबर (मंगलवार) को बंद हैं स्कूल
कब बंद रहेंगे स्कूल

यह भी पढ़ें : School Holiday : छठ पूजा पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? जानें यहां

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले कहा था कि हिंदी भाषी समुदाय के सम्मान में राज्य सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर दो दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola