School Holiday : छठ पूजा पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? जानें यहां

Updated:
विज्ञापन
School Closed News

छठ पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? जानें (Photo: AI)

School Holiday : दिवाली के बाद छठ पूजा की तैयारी में लोग जुट गए हैं. इस दौरान यूपी, बिहार और बंगाल के स्कूलों में भी छुट्टियां रहेंगी. जानें इन छुट्टियों के बारे में यहां.

विज्ञापन

School Holiday : दिवाली का त्योहार खत्म हो चुका है. अब कई राज्यों में लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं. बिहार में खासकर छठ पूजा की धूम होती है. बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी इस त्योहार को लेकर लोग उत्साहित नजर आते हैं. इस दौरान स्कूलों में छुट्टी होती है. तो आइए जानते हैं कि किस राज्य में छठ पर कितने दिनों की छुट्टी रहने वाली है.

Chhath Puja School Holiday In Bihar: बिहार के स्कूलों में छठ की छुट्टी कितनी?

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है. 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे.  इस दौरान दिवाली और छठ पूजा के त्योहार लोग मनाते नजर आएंगे. हालांकि दिवाली का आनंद लोग ले चुके हैं. स्कूल 30 अक्टूबर 2025 से फिर से खुलेंगे.

Chhath Puja School Holiday In UP: यूपी के स्कूलों में छठ की छुट्टी कितनी?

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 से 23 अक्टूबर 2025 तक दिवाली की छुट्टियां थीं. यह छुट्टियां सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों पर लागू हुईं. छठ पूजा के लिए 25 से 28 अक्टूबर तक छुट्टी की संभावना है, लेकिन अभी इसके लिए कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है.

Chhath Puja School Holiday In Rajasthan: राजस्थान के स्कूलों में छठ की छुट्टी कितनी?

राजस्थान के स्कूलों में 13 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक दिवाली की छुट्टियां हैं, यानी कुल 12 दिन स्कूल बंद रहेंगे. यह आदेश जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू है. अबतक छठ पूजा की छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है.

Chhath Puja School Holiday In West Bengal : बंगाल के स्कूलों में छठ की छुट्टी कितनी?

बंगाल की मुख्यमंत्री कुछ दिन पहले कह चुकीं हैं कि हिंदी भाषी समुदाय के सम्मान में राज्य सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर दो दिन की सरकारी छुट्टी की घोषणा की है.

छठ पूजा 2025 में कब से होगा शुरू

इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी. 25 अक्टूबर को नहाय-खाय, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को संख्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य दिया जाएगा. दिवाली और छठ पूजा की वजह से स्कूल बच्चों को कई दिनों की छुट्टी मिलती है, जिससे परिवार के साथ त्योहार मनाने का मौका मिलता है. यह पर्व सूर्य देवता की पूजा और पारिवारिक मेल-जोल का समय होता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है. 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे.  इस दौरान दिवाली और छठ पूजा के त्योहार लोग मनाते नजर आएंगे. हालांकि दिवाली का आनंद लोग ले चुके हैं. स्कूल 30 अक्टूबर 2025 से फिर से खुलेंगे.