Loco Pilot Salary: लोको पायलट को मिलती है मोटी सैलरी, जानें हर महीने अकाउंट में आते हैं कितने रुपये
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Aug 2024 5:09 PM
Loco Pilot Salary| File Photo
Loco Pilot Salary: भारतीय रेलवे (Indian Railways) में नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है. रेलवे में लोको पायलट (Loco Pilot Salary) की नौकरी काफी युवाओं को आकर्षित करती है. लोको पायलट को काफी अच्छी सैलरी मिलती है. इसके अलावा इन्हें भत्ते और कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं.
Loco Pilot Salary: इंडियन रेलवे (Indian Railway) के भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है. हर साल रेलवे से करोड़ों लोग यात्रा करते हैं. इसके अलावा सामानों को भी एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए रेलवे का इस्तेमाल किया जाता है. ट्रेन को चलाने वाले ड्राइवर को लोको पायलट कहा जाता है. लोको पायलट की नौकरी काफी चुनौती पूर्ण होती है. इसके बदले लोको पायलट को बढ़िया सैलरी मिलती है.

कितनी मिलती है सैलरी
सैलरी के अलावा लोको पायलट को अच्छा खासा भत्ता और सुविधाएं मिलती हैं. एक असिस्टेंट लोको पायलट को शुरुआत में 25 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक सैलरी मिलती है. वहीं, जब उसे काम का अनुभव हो जाता है तो उसकी सैलरी बढ़कर 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक हो जाती है.

क्या-क्या मिलती है सुविधाएं
लोको पायलट को मोटी सैलरी मिलने के अलावा बोनस भी मिलता है. इसके अलावा भत्ता, ओवरटाइम अलाउंस, नाइट ड्यूटी अलाउंस, हॉलिडे अलाउंस और ड्रेस अलाउंस जैसी सुविधाएं भी भारतीय रेलवे की तरफ से दी जाती हैं.

कैसे होती है भर्ती
रेलवे की नौकरी बेहद शानदार होती है. हर युवा का मन रेलवे में सर्विस करने का होता है. लोको पायलट बनने का कई युवाओं का सपना होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोको पायलट की सीधी नियुक्ति नहीं होती. इसके लिए जो भर्ती होती है उन्हें पहले असिस्टेंट लोको पायलट बनना होता है. भर्ती के बाद कड़ी ट्रेनिंग होती है उसके बाद ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी दी जाती है. असिस्टेंट लोको पायलट को कई चरणों की ट्रेनिंग के बाद रेलवे पायलट बनाया जाता है.

कितनी होनी चाहिए शिक्षा
असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पास करना होता है. भर्ती के लिए दो साल का आईटीआई (ITI) कोर्स करना भी जरूरी है. 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं भी पास और ग्रेजुएशन होना जरूरी है. रेलवे में लोको पायलट की जॉब को ग्रुप बी कैटेगरी में रखा गया है. कर्मियों को अच्छी खासी सैलरी मिलती है.
रूसी इलाके में घुसे 1000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक, छिड़ी है भयंकर जंग, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










