Saif Ali Khan Attack Case : सैफ पर हमले वाली पूरी रात की कहानी पढ़ें, करीना कपूर ने सब बताया पुलिस को

Updated:
विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case : 16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके बांद्रा वाले घर में चाकू से हमला किया गया. मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है. इसमें सैफ की पत्नी करीना कपूर का बयान दर्ज किया गया है. जानें उस रात क्या हुआ? कैसे सैफ अली को पहुंचाया गया अस्पताल?

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack Case : 16 जनवरी को खबर आई कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके बांद्रा वाले घर में चाकू से हमला किया गया. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. खबर से सभी लोग हैरान कर दिया. पुलिस ने तुरंत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी. अब मामले में पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1613 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में कई अहम बातो का जिक्र किया गया. पुलिस ने सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर का बयान भी इसमें शामिल किया है. करीना ने बताया कि जिस रात ये घटना हुई, वह अपनी एक दोस्त से मिलने गई थीं. उसी दौरान उनका बेटा जेह की नैनी (देखभाल करने वाली महिला) चिल्लाते हुए बाहर आई. करीना ने उस रात की पूरी घटना पुलिस को विस्तार से बताई, जिसे चार्जशीट में लिखा गया है.

नैनी चिल्लाते हुए कमरे से बाहर आई

करीना कपूर ने पुलिस को जो बयान दिया उसमें बताया कि हमले वाली  रात वह करीब 1:20 बजे अपनी दोस्त रिया कपूर से मिलकर घर लौटी थीं. लगभग 2 बजे बेटे जेह (जहांगीर) की नैनी जुनू चिल्लाते हुए कमरे से बाहर आई. उसने बताया कि एक आदमी चाकू लेकर कमरे में घुसा है. वह पैसे की डिमांड कर रहा है. इतना सुनकर करीना और सैफ तुरंत जेह के कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी को देखा.

सैफ ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की

चार्जशीट के अनुसार, करीना कपूर ने बताया कि सैफ अली खान ने लुटेरे से पूछा कि वह कौन है? क्या चाहता है? इसके बाद सैफ और हमलावर के बीच झड़प शुरू हो गई. सैफ ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने चाकू चला दी जो सैफ की गर्दन, पीठ और हाथों पर लगा. तभी दूसरी नैनी गीता मदद के लिए आई, लेकिन हमलावर ने उस पर भी हमला किया. इससे उसके हाथ में चोट लग गई.

करीना कपूर भागी 12वीं मंजिल पर

करीना कपूर ने बताया कि जब हमलावर ने सैफ पर हमला किया, तो वह जोर से चिल्लाईं…जेहबाबा को जल्दी बाहर निकालो… इसके बाद वह अपने बेटे जहांगीर, तैमूर और नौकरानी एलिम्मा के साथ जल्दी से 12वीं मंजिल पर एक कमरे में भाग गईं. कुछ देर बाद सैफ भी उस कमरे में आए. करीना ने देखा कि सैफ के कपड़े खून से सने हुए थे. यही नहीं, उनकी पीठ और गर्दन पर गहरे घाव थे. यह देखकर सभी घबरा गए.

हरी ने सैफ और तैमूर को अस्पताल पहुंचाया

करीना कपूर ने बताया कि सैफ हमलावर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. वे उसे पूरे घर में उसे ढूंढ रहे थे. हमारे नौकर हरी, रामू, रमेश और पासवान भी मदद के लिए आ गए, लेकिन हमलावर कहीं नहीं मिला. सैफ की हालत गंभीर थी, इसलिए मैंने कहा कि पहले उन्हें अस्पताल ले चलो. इसके बाद हम सभी लिफ्ट से नीचे उतरे. हरी ने सैफ और तैमूर को ऑटो-रिक्शा में लीलावती अस्पताल पहुंचाया. करीना ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और मैनेजर पूनम से मदद ली.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola