Rozgar Mela: एक लाख से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे पीएम मोदी, देश के 47 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Feb 2024 7:58 PM
रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा और ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की गई हैं, और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश सरकारें इस पहल का समर्थन कर रही हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को केंद्र सरकार के विभागों में नियुक्त किए गए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ‘कर्मयोगी भवन’ के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे. यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न स्तंभों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा.
12 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को पीएम मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक लाख से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.
Under #RozgarMela, Prime Minister @narendramodi to distribute more than 1 lakh appointment letters to newly inducted recruits in Government departments and organisations
🗓️ 12th February, 2024
🔗https://t.co/ytkkAvtwXM pic.twitter.com/gFswGgILFp
— PIB India (@PIB_India) February 11, 2024
देशभर के 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला
रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा और ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की गई हैं, और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश सरकारें इस पहल का समर्थन कर रही हैं. पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है.
पोर्ट ब्लेयर के 2721 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को ‘रोजगार मेला’ में अंडमान-निकोबार द्वीप में चयनित उम्मीदवारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. अधिकारी ने बताया कि मेले में कुल 2,721 सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे.
इन विभागों में होगी नियुक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन एक लाख लोगों को सोमवार को नियुक्ति पत्र बांटने वाले हैं, उन्हें राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा, परमाणु ऊर्जा, रक्षा विभाग, वित्तीय सेवा, स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, आदिवासी मामलों के मंत्रालय और रेलवे में नियुक्त किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










