MP News: अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व वित्त मंत्री राघवजी को राहत, HC ने FIR रद्द करने का दिया आदेश

हाई कोर्ट ने शिकायतकर्ता लड़के के पिता के बयान पर अपना फैसला सुनाया. शिकायतकर्ता के पिता के अनुसार, उसका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है और आदतन नशा भी करता था. उसके बताया कि उसका बेटा समाज के उच्च पदस्थ पर बैठे व्यक्तियों पर झूठे आरोप लगाता था.
पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता राघवजी को अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द करने का आदेश दे दिया है. इस मामले में उनको गिरफ्तार किया गया था.
बीजेपी के पूर्व विधायक राघवजी पर युवक के यौन उत्पीड़न का लगा था आरोप
पूर्व बीजेपी विधायक राघवजी पर जुलाई 2013 में एक युवक का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था. जिसके बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया था. राघवजी को उनके घर पर काम करने वाले लड़के की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था. अपनी शिकायत में लड़के ने आरोप लगाया था कि राघवजी ने उसका अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया था और उसकी सीडी भी बनाया था.
शिकायतकर्ता के पिता के बयान पर कोर्ट ने सुनाया फैसला
हाई कोर्ट ने शिकायतकर्ता लड़के के पिता के बयान पर अपना फैसला सुनाया. शिकायतकर्ता के पिता के अनुसार, उसका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है और आदतन नशा भी करता था. उसके बताया कि उसका बेटा समाज के उच्च पदस्थ पर बैठे व्यक्तियों पर झूठे आरोप लगाता था. उसने बताया कि इससे पहले भी उसके बेटे ने कई बार दूसरे प्रतिष्ठित लोगों पर भी आरोप लगाया था.
कोर्ट ने कहा, गलत इरादे और समाज में छवि धूमिल करने के इरादे से दर्ज करायी गयी थी शिकायत
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी की एकल पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा, शिकायत गलत इरादे से, उच्च पदस्थ व्यक्ति की छवि को समाज में धूमिल करने के इरादे से किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










