Rekha Gupta Slapped : एक तस्वीर से गुस्से में आप, मचा हंगामा, टारगेट पर हरीश खुराना
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Aug 2025 9:52 AM
आप विधायक गोपाल इटालिया (दाएं) और दिल्ली बीजेपी विधायक हरीश खुराना (दाएं बाएं), फोटो- एक्स
Rekha Gupta Slapped : गुजरात से आए एक व्यक्ति ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया. इसके बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. गोपाल इटालिया ने हरीश खुराना पर हमला करते हुए सवाल दागे हैं. जानें क्या है पूरा मामला?
Rekha Gupta Slapped : बुधवार को जनसुनवाई के दौरान गुजरात से आए एक शख्स ने ऐसा काम किया, जिसकी चर्चा पूरे देश में होने लगी. राजेश खिमजी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया. खबर के अनुसार, राजेश अचानक उन्हें थप्पड़ मारने लगा. बड़ी मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को उसके चंगुल से छुड़ाया.
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल इटालिया ने बुधवार को बीजेपी विधायक हरीश खुराना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हरीश खुराना ने एक कथित एआई से एडिट की गई फोटो शेयर की और उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश से जोड़ने की कोशिश की. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हरीश खुराना ने ऐसे कदम उठाने से पहले अपने दिवंगत पिता, पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना की इज्जत के बारे में सोचा था.
आप की छवि खराब करने की कोशिश मेंं बीजपी : आप नेता इटालिया
आप नेता इटालिया ने आरोप लगाया कि गुजरात के विसावदर उपचुनाव में उनकी जीत से बीजेपी नाराज है. इसी वजह से वह उनकी, आम आदमी पार्टी (AAP) की और पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. गोपाल इटालिया ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “जब से मैं गुजरात के विसावदर से विधायक बना हूं, बीजेपी नाराज और परेशान है. वे यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कि गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाला एक युवा, आम आदमी पार्टी जैसी नई पार्टी से उन्हें हरा सका. इसी नाराजगी में वे मेरी, मेरी पार्टी और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “हमें जनता पर भरोसा है. वही हमारी ताकत हैं. बीजेपी हमें बदनाम करने के लिए तरह-तरह के गलत तरीके अपनाती है. दिल्ली के एक बीजेपी नेता का यह व्यवहार बेहद शर्मनाक, अपमानजनक और गलत है.”
यह भी पढ़ें : Attack on Rekha Gupta : रेखा गुप्ता पर हमला करने के पहले कहां गया राजेश, मोबाइल से हुआ खुलासा
हरीश खुराना और गोपाल इटालिया क्यों आए आमने–सामने
विवाद तब शुरू हुआ जब हरीश खुराना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें दावा किया गया था कि गोपाल इटालिया का हमलावर से संबंध है. इटालिया ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि फोटो एआई से बनाई गई है. यह एक पुराने वीडियो से एडिट की गई है. उन्होंने सबूत के तौर पर उस वीडियो का असली वर्जन भी शेयर किया.
घटिया ट्रोलर हरीश खुराना निम्न राजनीति कर रहे हैं: इटालिया
इटालिया ने सीएम रेखा गुप्ता के पोस्ट पर रिएक्ट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा–माननीय मुख्यमंत्री महोदया जी, आप के ऊपर हुआ हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हमले की मैं निंदा करता हूं. आप के ऊपर हुए हमले मैं आप ही की पार्टी के घटिया ट्रोलर हरीश खुराना निम्न राजनीति कर रहे हैं. उम्मीद करता हूं कि हमले की संवेदनशील घटना पर राजनीति कर रहे ट्रोलर हरीश जी को कुछ सलाह देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










