Rekha Gupta Gift : गुड न्यूज! झुग्गीवासियों को 50,000 फ्लैट देगी दिल्ली सरकार
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Aug 2025 12:39 PM
Delhi CM Rekha Gupta
Rekha Gupta Gift : दिल्ली सरकार ने झुग्गीवासियों को 50,000 फ्लैट में स्थानांतरित करने की योजना तैयार की है. इसकी जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी.
Rekha Gupta Gift : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को बताया कि उनकी सरकार झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को उन 50,000 फ्लैटों में स्थानांतरित करने की योजना बना रही है, जो पिछले साल बने थे लेकिन कभी आवंटित नहीं हुए. गुप्ता ने 2011 के आसपास उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बनाए गए सरकारी फ्लैटों का निरीक्षण भी किया.
सीएम गुप्ता ने कांग्रेस और आप पर किया हमला
मीडिया से बात करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने हजारों पुराने फ्लैट की उचित मरम्मत और वहां सभी सुविधाएं मुहैया कराने के बाद इन फ्लैट के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले झुग्गीवासियों को यहां स्थानांतरित करने की योजना बनाई है.’’ गुप्ता ने दिल्ली की पिछली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वे (सरकार) पिछले वर्षों में बनाए गए 50,000 फ्लैट का आवंटन करने में विफल रही, जिसके कारण उनकी हालत जर्जर हो गई है.
यह भी पढ़ें : Delhi News: दिल्ली में महिलाएं अब कर पाएंगी नाइट शिफ्ट, रेखा गुप्ता सरकार ने दी मंजूरी
सीएम गुप्ता ने कहा, ‘‘ न तो कांग्रेस और न ही आम आदमी पार्टी (आप) ने ये फ्लैट गरीबों को दिए. लेकिन अब हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मरम्मत के बाद ये फ्लैट झुग्गीवासियों को आवंटित किए जाएं. अगर पुराने फ्लैट की मरम्मत नहीं हो पाती है तो हम जरुरत पड़ने पर इन फ्लैट को तोड़कर उन्हें नए घर उपलब्ध कराएंगे.’’
दिल्ली में कोई भी झुग्गी बस्ती नहीं तोड़ी जाएगी : सीएम गुप्ता
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में कोई भी झुग्गी बस्ती नहीं तोड़ी जाएगी और उनकी सरकार झुग्गीवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए नीति बदलने या अदालत का दरवाजा खटखटाने में संकोच नहीं करेगी. उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों को यह भी निर्देश दिया है कि वे झुग्गियों को तब तक न गिराएं जब तक कि निवासियों को पहले वैकल्पिक आवास उपलब्ध न करा दिया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










