स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा में चूक, 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Aug 2025 9:31 AM
Red Fort
Red Fort: चार अगस्त को 5 बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों ने जबरन लाल किला परिसर में घुसने की कोशिश की. जिन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से बांग्लादेश के कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए किए गए सिक्योरिटी ड्रिल के दौरान डमी बम का पता नहीं लगा पाने के कारण 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
Red Fort: सोमवार को पांच बांग्लादेशी नागरिकों को जबरन लाल किला परिसर में घुसने की कोशिश करते हुए सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई गई है. पुलिस को इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज भी मिले हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेशी अवैध प्रवासी हैं. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था
स्वतंत्रता दिवस आने में अब बस कुछ दिन रह गए हैं. जिसे लेकर लाल किला परिसर की सुरक्षा को लेकर बहुस्तरीय कार्य चल रहा है. सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता करने के लिए कई तरह के मॉक ड्रिल भी किए गए हैं. हर साल 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं. इस कारण से महीने के शुरूआत से ही लाल किले की सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया
इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए की गई सिक्योरिटी ड्रिल के दौरान बड़ी चूक की खबर सामने आई थी. इसके लिए 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था. जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम सुरक्षा की जांच करने के लिए सिविल ड्रेस में लाल किला आई थी. उन्होंने अपने बैग में डमी बम रखा था. लेकिन कड़ी सुरक्षा के बावजूद वह लाल किला में प्रवेश करने में कामयाब हुए. जिसके बाद 7 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़े: Vande Bharat Train: अब सफर होगा और भी आरामदायक! आ रही है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें कब होगी लॉन्च
यह भी पढ़े:Shocking News : मृत महिला के खाते में अचानक आ गए 1.13 लाख करोड़ रुपये, बेटा दौड़ते हुए पहुंचा बैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










