Shocking News : मृत महिला के खाते में अचानक आ गए 1.13 लाख करोड़ रुपये, बेटा दौड़ते हुए पहुंचा बैंक
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Aug 2025 7:24 AM
Shocking News greater noida
Shocking News : नोएडा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक की मां के खाते में अचानक 1.13 लाख करोड़ रुपये आ गए. दीपक बैंक गया यह जानने के लिए कि क्या हुआ. बैंक अधिकारियों ने खाता जांचा और बताया कि खाते को असामान्य रूप से बड़ी रकम के लेन-देन के कारण फ्रीज कर दिया गया है. जानें पूरा मामला क्या है?
Shocking News : एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. 19 साल के एक युवक को अपनी मृत मां के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में अचानक 1.13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जमा मिले. बैंक ने तुरंत खाता फ्रीज कर दिया और जांच के लिए मामला इनकम टैक्स विभाग को भेज दिया. यह चौंकाने वाली घटना ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में हुई, जहां एक युवक को पता चला कि उसकी मृत मां के बैंक खाते में ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 जमा हो गए हैं. इतनी बड़ी रकम देखकर वह हैरान रह गया. इसके बाद बैंक पहुंचा.
युवक को बैंक में पैसा जमा होने का मैसेज आया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की पहचान दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है, जिसकी मां गायत्री देवी का दो महीने पहले निधन हो गया था. मां के गुजर जाने के बाद भी वह उनके बैंक खाते का इस्तेमाल कर रहा था. रविवार (3 अगस्त) की रात उसे एक मैसेज मिला, जिसमें दिखाया गया कि खाते में 1.13 लाख करोड़ रुपये (1,13,56,000 करोड़ रुपये) जमा हो गए हैं. इतनी बड़ी रकम देखकर वह हैरान रह गया. उसने तुरंत यह मैसेज अपने दोस्तों को दिखाया और उनसे राशि में कितने जीरो हैं, यह गिनने को भी कहा. घटना अब चर्चा का विषय बन चुकी है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : सैयारा वेज बिरयानी, वीडियो देख लोग करने लगे मजेदार कमेंट
मामले की जानकारी तुरंत इनकम टैक्स विभाग को दी गई
अगली सुबह दीपक मामले की पुष्टि के लिए बैंक पहुंचा. बैंक अधिकारियों ने खाता जांचा और बताया कि इतनी बड़ी रकम आने के कारण खाता फ्रीज कर दिया गया है. बैंक ने इस मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी है और अब इस पर पूरी जांच शुरू कर दी गई है. खबर आग की तरह फैलने लगी. इसके बाद दीपक को रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जान-पहचान वालों के लगातार फोन आने लगे. इन सब से परेशान होकर उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया.
इतनी बड़ी रकम खाते में कैसे जमा हुई?
इनकम टैक्स विभाग ने जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी रकम युवक की मृत मां के खाते में कैसे जमा हुई. अभी तक यह साफ नहीं है कि यह बैंक की गलती है, तकनीकी खराबी है या फिर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला. अधिकारियों का कहना है कि पैसे का सही स्रोत तभी पता चलेगा जब लेन-देन की पूरी जांच पूरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










