ePaper

कम मात्रा में ड्रग्स रखने को अपराध की श्रेणी से हटाने की सिफारिश, आर्यन खान की हो सकती है रिहाई अगर...

Updated at : 24 Oct 2021 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
कम मात्रा में ड्रग्स रखने को अपराध की श्रेणी से हटाने की सिफारिश, आर्यन खान की हो सकती है रिहाई अगर...

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशीली दवा एवं मादक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की समीक्षा में निजी इस्तेमाल के लिए कम मात्रा में मादक पदार्थ (ड्रग्स) रखने को अपराध की श्रेणी से हटाने की सिफारिश की है.

विज्ञापन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जिस केस में अभी जेल में हैं उसमें बदलाव की संभावना है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने राजस्व विभाग को एक रिपोर्ट सौंपा है जिसमें यह सिफारिश की गयी है कि कम मात्रा में मादक पदार्थ रखने को अपराध की श्रेणी से हटा दिया जाये.

पीटीआई न्यूज के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशीली दवा एवं मादक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की समीक्षा में निजी इस्तेमाल के लिए कम मात्रा में मादक पदार्थ (ड्रग्स) रखने को अपराध की श्रेणी से हटाने की सिफारिश की है.

अभी एनडीपीएस अधिनियम के तहत अगर किसी व्यक्ति के पास से कम मात्रा में भी ड्रग्स बरामद होता है तो उसे राहत देने का कोई प्रावधान नहीं है. अधिनियम के तहत आरोपी कारावास से तभी बच सकता है जबकि वह खुद पुनर्वास केंद्र जाने की इच्छा जताये.

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते मंत्रालय ने अपनी सिफारिशों में यह कहा है कि निजी इस्तेमाल के लिए कम मात्रा में मादक पदार्थ के पाए जाने पर उसे अपराध की श्रेणी से हटा दिया जाये.

एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने सुझाव दिया है कि निजी इस्तेमाल के लिए कम मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जाने पर व्यक्ति को जेल भेजे जाने की बजाय सरकारी केंद्रों में अनिवार्य उपचार के लिए भेजा जाना चाहिए.

Also Read: कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल, वक्ता को मंच से धक्का दिया, बोलने से रोका

भारत में मादक पदार्थ रखना अपराध है और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27 में मादक पदार्थ के सेवन के लिए एक साल तक की कैद या 20,000 रुपये तक का जुर्माना, या दोनों का प्रावधान है. इसी इस धारा के तहत अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola