ePaper

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल, वक्ता को मंच से धक्का दिया, बोलने से रोका

Updated at : 24 Oct 2021 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल, वक्ता को मंच से धक्का दिया, बोलने से रोका

स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में विवाद तब हुआ जब पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने मंत्री टीएस सिंह देव के बारे में बोलना शुरू किया.

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी में घमासान सिर्फ पंजाब में ही नहीं हो रहा अन्य राज्यों की हालत भी खराब है. आज छत्तीसगढ़ के जशपुर में कुछ ऐसा की नजारा देखने को मिला जब पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल को मंच से धक्का देकर उतार दिया गया.

घटना उस वक्त की है जब जशपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन चल रहा था. स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में विवाद तब हुआ जब पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने मंत्री टीएस सिंह देव के बारे में बोलना शुरू किया.

उस वक्त एक व्यक्ति जो मंच पर ही मौजूद था उसने पवन अग्रवाल को धक्का दे दिया और उन्हें बोलने से रोक दिया. पवन अग्रवाल एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता इसलिए काम करता है कि जब पार्टी जीतेगी तो…

Also Read: INDvPAK : मैच का रोमांच सैंड और कोल आर्ट में भी दिखा, ऐसे दी जा रही है टीमों को बधाई

जब पवन अग्रवाल को धक्का दिया गया,तो उसके बाद वहां बवाल मच गया और कई कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गये और हाथापाई जैसा दृश्य उभर गया. पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान जारी है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola