रामलला ने पहना 6 किलो का हीरे का मुकुट, सूरत के कारोबारी ने किया भेंट

Edited by demodemo
Updated:
विज्ञापन

गुजरात के एक हीरा कारोबारी ने रामलला की मूर्ति के लिए 11 करोड़ रुपये का हीरे का मुकुट भेंट किया है. सूरत में कारोबारी मुकेश पटेल की ग्रीन लैब डायमंड कंपनी से नाम से हीरा कंपनी है. उन्होंने 51 इंच की प्रभु श्रीराम की मूर्ति के लिए 6 किलो का मुकुट भेंट किया है.

विज्ञापन
undefined

गुजरात के एक हीरा कारोबारी ने रामलला की मूर्ति के लिए 11 करोड़ रुपये का हीरे का मुकुट दान में दिया है. सूरत में कारोबारी मुकेश पटेल की ग्रीन लैब डायमंड कंपनी से नाम से हीरा कंपनी है. उन्होंने 51 इंच की प्रभु श्रीराम की मूर्ति के लिए 6 किलो का मुकुट भेंट किया है.

undefined

मुकुट में हीरा, सोना और बहुमूल्य पत्थर जड़े हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुकुट भेंट करने के लिए मुकेश अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट के पदाधिकारियों को मुकुट भेंट किया.

undefined

इस बीच, विहिप के खजांची दिनेश भाई नविया ने बताया कि मुकेश पटेल ने मुकुट के अलावा कुछ आभूषण भी भेंट किए हैं. उनके मुताबिक मुकुट और जवाहरात बनाने के लिए मुकेश पटेल ने पहले अपने दो कर्मचारियों को अयोध्या भेजा था. उन्होंने यहां आकर मूर्ति की माप ली थी और उसके बाद मुकुट व जवाहरात तैयार किए. बता दें कि रामलला की मूर्ति मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार की है.

undefined

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के कपाट आज यानी मंगलवार को आम जनता के लिए खुल गए हैं. कल यानी सोमवार को मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी थी. स्थानीय लोगों समेत देश के कोने कोने से राम लला के दर्शन करने भक्त अयोध्या आएं हैं.

undefined

प्राण प्रतिष्ठा के लिए फूलों से सजाए गए द्वार के पाल बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं. भगवान राम के चित्र वाले झंडे लेकर और जय श्री राम के नारे लगाते हुए श्रद्धालु कड़कड़ाती ठंड में भव्य मंदिर के दरवाजे खुलने से पहले घंटों तक इंतजार करते रहे.

undefined

आम जनता के लिए मंदिर के दरवाजे मंगलवार को सुबह खुल गए. हालांकि मंदिर के बाहर लंबी कतारों में वे लोग इंतजार कर रहे हैं जो प्रतिष्ठा समारोह से पहले से ही अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं, जिन्होंने मंदिर शहर तक पहुंचने के लिए लंबी और कठिन यात्राएं की हैं.

undefined

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अयोध्या के मंदिर में रामलला की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया.

undefined

पीएम मोदी ने मोदी ने गर्भगृह में अनुष्ठान करने के बाद कहा था  कि 22 जनवरी 2024, केवल कैलेंडर में एक तारीख नहीं है, बल्कि एक नए युग के आगमन की शुरुआत है. प्रधानमंत्री ने भगवान राम के बाल स्वरूप की 51 इंच ऊंची मूर्ति के सामने भी माथा टेका.

Also Read: Video: अयोध्या में राम भक्तों का सैलाब, 3 लाख को मिला दर्शन का सौभाग्य, डीजी ने संभाला मोर्चा
undefined

पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर पूर्व से पश्चिम तक 380 फुट लंबा, 250 फुट चौड़ा है और ‘शिखर’ तक इसकी ऊंचाई 161 फुट है. यह 392 स्तंभों पर आधारित है और इसमें 44 दरवाजे हैं.

विज्ञापन
demodemo

लेखक के बारे में

By demodemo

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola