BJP शासित राज्यों के CM अपने मंत्रियों के साथ करेंगे रामलला के दर्शन, देखें शेड्यूल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Jan 2024 3:58 PM
Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi greets the invitees after the consecration ceremony of Ram Mandir, in Ayodhya, Monday, Jan. 22, 2024. (PTI Photo)(PTI01_22_2024_000256B)
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया. बैठक में राम मंदिर पर चर्चा हुई उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. जिसका सभी मंत्रियों ने समर्थन किया.
अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो गए हैं. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अयोध्या को लेकर प्रस्ताव पास किया गया. इधर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. इसको लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.
केंद्रीय कैबिनेट में राम मंदिर पर प्रस्ताव पास, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया. बैठक में राम मंदिर पर चर्चा हुई उसके बदाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. जिसका सभी मंत्रियों ने समर्थन किया.
बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन
बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे. इसको लेकर शेड्यूल जारी किया गया है. अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट के मंत्री अलग-अलग तारीख को अयोध्या का दौरा करेंगे.
31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट जाएगी अयोध्या
बताया जा रहा है कि 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले हैं.
Also Read: ‘एक अयोध्या अपने मन में लेकर लौटा हूं’…पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की चिट्ठी का दिया जवाब
1 फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री और कैबिनेट करेगी रामलला के दर्शन
त्रिपुरा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट 1 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी. हालांकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी मंगलवार को भी सुरक्षा का जायजा लेने अयोध्या गए थे. उन्होंने हवाई सर्वे किया था बाद में अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी.
फरवरी के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के सदस्य करेंगे रामलला के दर्शन
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के सदस्य फरवरी के पहले हफ्ते में अयोध्या की यात्रा करेंगे और वहां के नव निर्मित राम मंदिर में प्रार्थना करेंगे. यह यात्रा पांच फरवरी को होने की संभावना है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या 29 है जिनमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










