Rajya Sabha : राज्यसभा में किसान और मजदूर के बेटे आमने-सामने, हुआ जबरदस्त हंगामा

राज्यसभा में हंगामा
Rajya Sabha : राज्यसभा में जोरदार बहस देखने को मिली. सभापति जगदीप धनखड़ पर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसा. जानें आखिर ऐसा क्या हुआ.
Rajya Sabha : राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. धनखड़ ने भड़कते हुए कहा कि मैं किसान का बेटा हूं. मैं झुकता नहीं. इसपर खरगे ने पलटवार करते हुए कहा,”आप किसान के बेटे हैं तो मैं मजदूर का बेटा हूं. आप सदन को परंपरा से चलाइए.”
जुबानी जंग के दौरान खरगे ने कहा, “अगर आप किसान के बेटे हैं तो मैं मजदूर का बेटा हूं. आप कह रहे हैं कि हम किसान के बेटे का अपमान कर रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि मैं मजदूर का बेटा हूं.” खरगे ने कहा कि हम यहां आपकी तारीफ सुनने नहीं आए हैं. इस पर जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि मुझे पता है कि आप किसकी तारीफ करना चाहते हैं.
Read Also : Parliament Winter Session: राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस
राज्यसभा में चेयरमैन जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा हुआ. धनखड़ ने कहा, ”मैं अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दूंगा. आपको (विपक्ष को) 24 घंटे एक ही काम है. मैंने बहुत कुछ सहन किया है…आपको प्रस्ताव लाने का अधिकार है, लेकिन आप संविधान का अपमान कर रहे हैं.
सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा हुआ, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 16 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










