Parliament Winter Session: संविधान हमारे देश के शोषितों और वंचितों का सच्चा रक्षक, लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

संसद की कार्यवाही
Parliament Winter Session 2024 : लोकसभा में सांसद संविधान के 75वें वर्ष पर ऐतिहासिक चर्चा कर रहे हैं. जानें राजनाथ सिंह के बाद क्या बोलीं प्रियंका गांधी.
Parliament Winter Session 2024 : लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा, ”यह बाबा साहब अंबेडकर की दूरदृष्टि ही है, जिसके कारण हमें एक महान संविधान मिला है. यह कानून, स्वतंत्रता, समानता और एकता के सिद्धांतों पर आधारित है. संविधान हमारे देश के शोषितों और वंचितों का सच्चा रक्षक है. यह लोकतंत्र की प्राणवायु है.”
संविधान पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा,” संविधान ने अधिकार उठाने की क्षमता दी. इसने हर किसी को अधिकार दिया कि वह सरकार बना भी सकती है और गिरा भी सकती है. उन्नाव में मैं एक रेप पीड़िता के घर गई. मैं उस बच्ची के पिता से मिली. उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे न्याय चाहिए. लड़की न्याय के लिए भटकी. उसे संविधान पर भरोसा था.” कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान हमारी सुरक्षा का कवच है. सत्ता पक्ष के लोग इसे तोड़ना चाहते हैं.
इससे पहले लोकसभा में राजनाथ सिंह ने की संविधान पर बहस की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ”संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं. यह जनता को मौलिक अधिकार देता है. हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है. ” उन्होंने कहा, ”भारत के लोगों ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था. मैं इस सदन और द���श के सभी नागरिकों को संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं. मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है.”
संविधान पर बहस को लेकर क्या बोले कांग्रेस सांसद
सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा में संविधान पर बहस पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, ”हम बहुत ही रचनात्मक चर्चा की उम्मीद करते हैं.” वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, ”संविधान पर चर्चा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि संविधान खतरे में है…देश और विपक्ष इसे लेकर चिंतित हैं.” लोकसभा में संविधान पर होने वाली बहस पर गौरव गोगोई ने कहा, ”कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण में भाग लेंगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










