Rajasthan Panchayat Election : राजस्थान में 3 बजे तक हुआ 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, कई पंचायतों के चुनाव को किया गया स्थगित
Rajasthan Panchayat Election 2020 LIVE update : राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Chunav) के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. पहले चरण में राज्य में 947 पंचायतों में चुनाव होना है. वहीं राष्ट्रपति कै हस्ताक्षर के साथ ही कानून बन चुके किसान बिल (Kisan Bill) पर भी मोदी सरकार की यह पहली परीक्षा है. वहीं कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव राजनीतिक रूप से अहम है. गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम ही कई नेताओं के भविष्य को तय करेगा. राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
चार चरणों में हो रहे हैं चुनाव
बता दें कि इस बार राजस्थान पंचायत चुनाव चार चरणों में हो रहे हैं. पहला चरण आज 28 सितंबर से शुरू हो गया. जबकि दूसरा चरण 4 अक्टूबर, तीसरा चरण 6 अक्टूबर और चौथा चरण 10 अक्टूबर को होगा.
कई पंचायतों के चुनाव को किया गया स्थगित
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. इसी बीच खबर आ रही है कि हिंसा के कारण कई पंचायतों के चुनाव को स्थगित कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के डूंगरपुर जिले की हिंसा का असर ग्राम पंचायत चुनाव पर भी पड़ा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने डूंगरपुर हिंसा के मद्देनजर उदयपुर जिले की 55 ग्राम पंचायतों के चुनाव को स्थगित कर दिया है.
हेल्थ प्रोटोकॉल के साथ हो रहा है चुनाव
बता दें कि पंचायत चुनाव कोरोना के कारण टल गया था. इस बार हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.
12 बजे तक 35 फीसदी
राजस्थान चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 12 बजे तक 35 फीसदी वोटिंग हुआ है. आज शाम 5.30 तक वोटिंग होगी. इसके बाद वोट काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.
5.30 तक डाले जाएंगे वोट
राजस्थान चुनाव आयोग ने बताया कि इस साल 5.30 मिनट तक वोट डाला जा सकेगा. आयोग ने बताया कि वोटिंग के बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.
सवाईमाधोपुर में वोटिंग शुरू
राजस्थान के सवाईमाधोपुर की 3 और बामनवास की 38 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है. लोग सुबह से ही लंबी कतार में वोट डालने के लिए खड़े हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए