Rajasthan Accident: राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर ने ट्रेलर को मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Tragic accident

राजस्थान में सड़क हादसा

Rajasthan Accident: राजस्थान के जोधपुर में रविवार को रात में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की खबर आ रही है. जबकि दो लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि बीकानेर के कोलायत से आ रहा एक टेम्पो-ट्रैवलर सड़क पर खड़े एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसा.

विज्ञापन

Rajasthan Accident: राजस्थान में हुए सड़क हादसे पर पुलिस ने बताया कि यह हादसा भारतमाला राजमार्ग पर मतोड़ा गांव के पास हुआ. यात्रियों को लेकर जोधपुर की ओर आ रहा एक टैम्पो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया. जोधपुर के पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश ने कहा, “इस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए ओसियां के अस्पताल ले जाया गया और बाद में जोधपुर रेफर कर दिया गया.”

ट्रैवलर में सवार थे 18 लोग

पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया, “बस में 4-5 बच्चों समेत कुल 18 लोग सवार थे. वे सभी कोलायत गए थे. मेरे परिवार के सदस्य भी बस में थे, जिनमें मेरा भाई और बेटों की पत्नियां भी शामिल थीं.”

कोलायत में कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना करने के बाद लौट रहे थे लोग

पुलिस के अनुसार पीड़ित जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी थे और बीकानेर के पास कोलायत में कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना करने के बाद लौट रहे थे. सभी शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. राजस्थान सड़क हादसे पर जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया, सभी शवों को ओसियां ​​के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. घायलों को अब जोधपुर भेजा गया है, जबकि घायलों को भी इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है.

घायलों के उचित उपचार के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश पासवान ने कहा, “हम घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं… घायलों को शीघ्रता से उचित उपचार सुविधा केंद्र तक पहुंचाने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है. प्रशासन घायलों की जान बचाने पर केंद्रित है और जैसे ही और जानकारी उपलब्ध होगी, आगे की जानकारी जारी की जाएगी.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola