Video : 20 साल का बच्चा ऐसा कैसे कर सकता है? सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज की मां ने कहा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Jun 2025 10:59 AM

Video : राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह की मां का वीडियो आया है. इसमें वह अपने बेटे को बेकसूर बताती नजर आ रही है. देखें वीडियो.
Video : राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह की मां का वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में आरोपी की मां कहते नजर आ रही हैं, ” मेरे बेटे को निर्दोष साबित करें. 20 साल का बच्चा ऐसा कैसे कर सकता है? आप सभी एक मां का दर्द समझते हैं. वह अकेला है जो हम सबका ख्याल रखता है.” राज सिंह कुशवाह को हत्या के सिलसिले में तीन अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया हैं. देखें वीडियो.
VIDEO | Raja Raghuvanshi murder case: Accused Raj Kushwaha's mother says, “Please prove my child innocent. How can a 20-year-old kid do this? You all understand the pain of a mother. He is the only one who has been taking care of all of us.”
— Press Trust of India (@PTI_News) June 10, 2025
Raj Singh Kushwaha was arrested… pic.twitter.com/nDRr0Kpw0N
राज कुशवाह की मां ने क्या कहा?
राज कुशवाह की मां वीडियो में कहती दिख रही है, ‘’मेरा बच्चा बेकसूर है. मेरा बच्चा कभी ऐसा नहीं कर सकता है. आप मेरा दर्द समझ सकते हैं. जब से मेरा बच्चा गया है हमने पानी नहीं पिया…मेरी छोटी गुड़िया बेहोश होकर गिर जा रही है. कुछ हो गया तो हमें देखने वाला कोई नहीं है. वह अकेला पूरे परिवार को संभालता था. उसके पापा के गुजरने के बाद वह कपड़ा मार्केट में काम करता था. मैं रातभर रोती थी. वह सुबह न्यूज पेपर डालने चला जाता था. उसके बाद वह ड्यूटी जाता था.’’
यह भी पढ़ें : राजा रघुवंशी हत्याकांड: पटना के थाने में टेबल पर सिर रखकर सोती रही सोनम, चाय-नाश्ते को भी ठुकराया
आरोपी की मां ने आगे कहा,’’ केवल दो साल से वह वहां काम करता था. बस दो साल हुए थे और ये हो गया. हमें शांति से रहना है.’’
सोनम से होगी पूछताछ
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया. उसे सोमवार सुबह करीब 6 बजे पटना के फुलवारी शरीफ थाना लाया गया. अब सोनम को फ्लाइट से गुवाहाटी ले जाया जाएगा, फिर शिलांग पहुंचाकर पुलिस उससे पूछताछ करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए