ePaper

Rainfall Warning: 12 से 17 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें अगले 6 दिनों के मौसम का हाल

Updated at : 12 Nov 2024 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
IMD Alert/ Heavy Rain

IMD Alert/ Heavy Rain

Rainfall Warning: मौसम विभाग ने 12 से 17 नवंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात में धुंध रहने की संभावना जताई गई है. तो आइये जानें कहां-कहां और कब-कब बारिश होगी.

विज्ञापन

Rainfall Warning: आईएमडी के अनुसार 12 नवंबर से 17 नवंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. जबकि हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अगले 5 दिनों तक गहरे कोहरे छाये रहेंगे. पंजाब में भी 12 नवंबर से 15 नवंबर तक सुबह और रात के समय घने कोहरे छाये रहने की संभावना है.

झारखंड में क्या है मौसम का हाल?

झारखंड में अगले 4 दिन आसमान मुख्यत: साफ और शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादय छाये रहेंगे. 15 नवंबर तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा.

12 नवंबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है.

13 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन और रायलसीमा में 13 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है.

14 नवंबर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

15 नवंबर को यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है.

16 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि इसके अलावा पूरे देशभर में कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है.

17 नवंबर को यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola