27 अप्रैल से 1 मई तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

बारिश और बर्फबारी की संभाना, फोटो- पीटीआई
Rain Warning: देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से 2 मई के बीच देश के कई क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली कड़कने, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.
Rain Warning: उत्तर भारत में भी मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस दौरान मौसम काफी एक्टिव हो सकता है. इन क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. 28 अप्रैल के आसपास कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है.
पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी के मुताबिक 27 से 30 अप्रैल के बीच खासी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी लगातार बारिश का दौर बना रह सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
झारखंड-बिहार, बंगाल में गरज चमक के साथ तेज हवा
पूर्वी भारत के राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी मौसम का रुख बदल सकता है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश भी होने की संभावना है.
मध्य और दक्षिण भारत में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है. वहीं दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. केरल में 29 अप्रैल से 1 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है.
Also Read: Purnea पूर्णिया में घर से छाता लेकर निकलें, अबतक 35 मिमी बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




