ePaper

Rain Warning: अगले 96 घंटे इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, गरज के साथ बौछार, अलर्ट जारी

Updated at : 15 Sep 2025 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Rain Warning: मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में अभी भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है. अगले पांच से छह दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर, पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य,पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अति भारी बारिश की भी संभावना है.

विज्ञापन

Rain Warning: भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में अगले पांच से छह दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक 15 से 21 सितंबर तक उत्तर, पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य, पश्चिम तथा दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछार भी हो सकती है.

Rain warning

आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र में अगले 2 से 3 दिनों तक मध्यम से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है.

Rain warning

मौसम विभाग ने विभिन्न राज्यों में मानसून की तीव्र बारिश की संभावना जताई है. राजस्थान और दिल्ली के कुछ भागों में अगले 1 से 2 दिनों में बारिश हो सकती है.

Rain warning

18 सितंबर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से भारी वर्षा हो सकती है.

Rain warning

इस सप्ताह अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.

Rain warning

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है. कई स्थानों पर बिजली के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं.

Rain warning

18 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

Rain warning

आईएमडी के मुताबिक 16 से 19 सितंबर के बीच तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है.

Rain warning

17 सितंबर को तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.

Rain warning
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola