Rain Alert: 16, 17, 18 अगस्त को भारी बारिश, UP-बिहार से बंगाल-ओडिशा तक अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच छाता लेकर सड़क से गुजरते लोग, फोटो- एएनआई

Rain Alert: 16 से 18 अगस्त के बीच कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 17 अगस्त को इलाकों में अत्यधिक बारिश और बिजली का खतरा रहेगा.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16, 17 और 18 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में देखने को मिल सकता है.

16 अगस्त को कहां होगी भारी बारिश?

  • 16 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश होने की संभावना है. दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.
  • उत्तराखंड में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
  • पूर्वी भारत में झारखंड में भारी बारिश की संभावना है. गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है.

17 अगस्त को सबसे ज्यादा बिगड़ सकता है मौसम

17 अगस्त को देश के कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा झारखंड और ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में भी मौसम काफी खराब रहने का अनुमान है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

17 अगस्त को बिहार में बारिश के साथ बिजली का खतरा

बिहार में 17 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 20 अगस्त के दौरान राज्य में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अनुमान है.

18 अगस्त को भी जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त को भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रह सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. झारखंड और ओडिशा में 18 अगस्त को भी बहुत भारी बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बिहार में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी.

मध्य भारत में भी बरसेंगे बादल

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16 से 18 अगस्त के दौरान कई जगह बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16 और 17 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी इस दौरान भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का अलर्ट

बात करें पूर्वोत्तर भारत की तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मानसून सक्रिय रहेगा. 17 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के साथ असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई जगह भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में कहां बरसेंगे बादल?

दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 अगस्त से कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बन रही है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

Also Read: मौसम: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अगले 4 दिन के लिए अलर्ट


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन