Parle Agro के वेयरहाउस में मिला एक्सपायर्ड Frooti और Appy Fizz, FDA ने लाइसेंस किया सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र FDA ने चेंबूर के Parle Agro के वेयरहाउस पर छापा मारकर 99,970 रुपये का एक्सपायर्ड स्टॉक जब्त किया है. Appy Fizz, Frooti और Candy Juice के एक्सपायर्ड बैच मिलने पर वेयरहाउस का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है. FDA ने पूरे परिसर में रखे खाद्य पदार्थों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है.

विज्ञापन

मुंबई में फूड सेफ्टी को लेकर महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. अब FDA ने चेंबूर के Washinaka इलाके में Parle Agro के Velocity Express वेयरहाउस पर छापा मारकर 99,970 रुपये का एक्सपायर्ड स्टॉक जब्त किया है. कार्रवाई के बाद वेयरहाउस का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है.

जब्त किए गए सामान में Appy Fizz, Frooti और Candy Juice के एक्सपायर्ड बैच शामिल थे. FDA ने इन प्रोडक्ट्स की आगे बिक्री या उन्हें दूसरी जगह ले जाने पर रोक लगा दी है.

FDA ने वेयरहाउस में कब और कहां छापा मारा?

यह कार्रवाई 13 अगस्त की शाम करीब 6 बजे शुरू हुई और अगले दिन 14 अगस्त सुबह 5 बजे तक चली. FDA की टीम ने मुंबई के चेंबूर के प्रयाग नगर स्थित LU गडकरी मार्ग पर बने वेयरहाउस की जांच की. इस ऑपरेशन में FDA के 8 अधिकारी शामिल थे. जांच के दौरान एक्सपायर्ड ड्रिंक्स का स्टॉक मिलने के बाद अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया. कार्रवाई के बाद वेयरहाउस को सील कर दिया गया. वहां से प्रोडक्ट्स ले जाने के लिए इस्तेमाल हो रहे दो गाड़ियों को भी जब्त किया गया है.

अब वेयरहाउस से क्या बाहर नहीं जा सकेगा?

FDA के आदेश के बाद अगले आदेश तक वेयरहाउस से किसी भी फूड आइटम की बिक्री या सप्लाई के लिए बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. यानी कार्रवाई सिर्फ एक्सपायर्ड स्टॉक को जब्त करने तक सीमित नहीं रही. पूरे परिसर में रखे खाने के समान की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें: ऑर्डर किया खाना या बुलाई मुसीबत? Blinkit-Zepto समेत 14 फूड लाइसेंस सस्पेंड, कहीं कॉकरोच तो कहीं मिला एक्सपायर्ड चिकन

क्या पहले भी हुई हैं ऐसी कार्रवाई?

Parle Agro के वेयरहाउस पर यह कार्रवाई मुंबई में FDA की चल रही फूड सेफ्टी ड्राइव के बीच हुई है. विभाग इन दिनों शहर के रेस्टोरेंट और स्टॉकहाउस की जांच कर रहा है. इससे सिर्फ दो दिन पहले, 12 अगस्त को FDA ने Domino's Pizza के चार आउटलेट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड किए थे. इनमें तीन मुंबई और एक सतारा का आउटलेट था. ये आउटलेट Jubilant FoodWorks Ltd चलाता है. जांच में FSSAI लाइसेंस डिस्प्ले, पीने योग्य पानी, फूड स्टोरेज और पेस्ट कंट्रोल से जुड़ी कमियां सामने आई थीं. Vile Parle वेस्ट आउटलेट को तापमान की निगरानी और सफाई सुधारने को कहा गया, जबकि बोरीवली वेस्ट आउटलेट में 15 फीसदी नॉन-कम्प्लायंस पाया गया था.

ये भी पढ़ें: फल-सब्जियों के बीच कॉकरोचों का डेरा, FDA ने किया Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड



विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola