Rain Alert: अगले 72 घंटे मौसम का रौद्र रूप, तूफान की आशंका, इन राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert

Rain Alert: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल तेज है. निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके आने वाले समय में एक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मौसमी बदलाव के कारण दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 21 से 24 अक्टूबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 7 से 20 सेमी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. अगले कुछ घंटों में इसके एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मौसमी बदलाव के कारण दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 21 से 24 अक्टूबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. यहां 7 से 20 सेमी और तमिलनाडु में 21 और 22 केरल में 22 अक्टूबर को अति भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक केरल के कई इलाकों 21 सेमी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. अगले 36 घंटों में इसके दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इसके कारण ओडिशा में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को ओडिशा के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके कारण बुधवार (22 अक्टूबर) को पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति, बौध, कंधमाल, रायगढ़, कोरापुट और मलकानगिरी में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की भी संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

  • 21 से 24 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश की संभावना
  • कुछ इलाकों में गरज के साथ छीटे पर सकते हैं. कहीं-कहां भारी बारिश की भी संभावना है.
  • 21 से 27 अक्टूबर के दौरान केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में बारिश की संभावना.
  • 23 और 24 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हो सकती है बारिश.
  • 23 से 25 अक्टूबर के दौरान तेलंगाना में बारिश.
  • 21 से 23 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में बहुत भारी बारिश की संभावना.
  • 21 और 22 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

  • मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बारिश हो सकती है.
  • 25 और 26 अक्टूबर को ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
  • 21 से 27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं.
  • इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 21 से 25 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.
  • 21 से 25 अक्टूबर के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की संभावना है.

पश्चिम और उत्तर भारत में बिजली गिरने की संभावना

  • अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने की संभावना है.
  • कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.
  • 22 अक्टूबर को उत्तराखंड में बारिश की संभावना है.

Also Read: Cyclone Trackers: चक्रवात का अलर्ट, अति भारी बारिश की चेतावनी, 50 की रफ्तार से तूफानी हवा

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola