ePaper

Rain Alert Update 2024: दिल्ली, यूपी, केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Updated at : 02 Aug 2024 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert Update 2024

Rain Alert Update 2024

Rain Alert Update 2024: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली और केरल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग (Weather Department) ने आज कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है. दिल्ली में 5 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert Update 2024: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने राष्ट्रीय राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया और दिल्ली (Delhi Weather) और केरल (Kerala Weather) में 3 अगस्त को और बारिश होने की चेतावनी दी. पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गोवा जैसे राज्य भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट पर अन्य राज्य हैं.

Also Read:Aaj Ka Mausam: UP में दोबारा सक्रिय हुआ Monsoon, 30 जिलों में आज भारी बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट

केरल में 4 अगस्त तक भारी बारिश (Kerala Rain Alert)

आईएमडी (IMD) ने 4 अगस्त तक केरल में भारी बारिश (Heavy rain) की भविष्यवाणी की है. मंगलवार तड़के वायनाड जिले में हुई भारी बारिश के बाद 167 से अधिक लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग (Weather Department) ने कई अन्य राज्यों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Rain Alert) जारी किया है.

दिल्ली में आज का मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast Today in Delhi)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण बारिश (Heavy Rainfall) होने की संभावना है, जिससे शहर के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिलेगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहने की संभावना है, जो औसत से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में अनुमान है कि बारिश 5 अगस्त तक जारी रहेगी।  मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त तक अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली में भारी बारिश और तूफान की भविष्यवाणी (Rain Forecast) की गई है।

Also Read:Agra में दंबगों ने व्यक्ति को जिंदा दफनाया, आवारा कुत्तों ने जान बचाई, जानें कैसे?

आईएमडी मौसम अपडेट 2024 (IMD Weather Update 2024)

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 2 से 3 अगस्त, महाराष्ट्र में 3 अगस्त तक, गोवा में 2 से 3 अगस्त को और गुजरात में 3 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा (Extremely Heavy Rain) की भविष्यवाणी की है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में 2 से 3 अगस्त तक तेज बारिश होने की संभावना है.

उत्तर भारत में मौसम का पूर्वानुमान (Weather forecast in North India)

मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक उत्तराखंड में और 1 अगस्त को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बहुत भारी वर्षा (Very Heavy Rain) का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में 4 अगस्त तक, उत्तर प्रदेश में (UP Weather) 2 और 3 अगस्त को, पंजाब और हरियाणा में 3 अगस्त को और राजस्थान और दिल्ली में 2-3 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है।

Also Read:Wayanad Landslide: वायनाड में मचा है हाहाकार, जान गंवाने वालों की संख्या हुई 300 के पार

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola