Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, चलेगी तेज हवा, आया IMD का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Nov 2025 5:51 AM

विज्ञापन

भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी. (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर तक पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड में शीतलहर जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा, 16-18 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल और माहे में, 17-19 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में, जबकि 18-19 नवंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं. 16 से 18 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी ऐसी ही बारिश होने की संभावना है. 18 और 19 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 16 से 19 नवंबर के बीच अंडमान-निकोबार में 30–50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

इन राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना

15 नवंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर, 16 नवंबर को फिर से इन दोनों राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना है. 15 से 16 नवंबर के दौरान उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में भी शीत लहर बनी रह सकती है. अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में हल्का से घना कोहरा छाने की संभावना है.

झारखंड में शीतलहर का अलर्ट

IMD ने झारखंड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के 11 जिलों में 17 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी दी है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, रांची और हजारीबाग में 17 नवंबर तक के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. विभाग ने बताया कि इन 11 जिलों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा. पिछले 24 घंटों में चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 18 नवंबर तक यहां होगी भारी बारिश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट


बिहार में और बढ़ेगी ठंड

अगले 48 घंटों में बिहार की राजधानी पटना, गया, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, बक्सर के अलावा औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में ठंड और बढ़ेगी. उत्तर-पश्चिमी हवा की रफ्तार 30 किमी/घंटा तक रह सकती है, जिससे रात का तापमान 1–2°C तक और गिरकर कई जगह 8–9°C तक पहुंचने का अनुमान है.

पश्चिम भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा

अगले 24 घंटों में पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. अगले 24 घंटों में देश के बाकी हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

इन राज्यों में गिरा पारा

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे पहुंच गया है. पंजाब के कुछ स्थानों पर तापमान 7–10°C रिकॉर्ड किया जा रहा है. उत्तरी हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, यूपी, झारखंड और ओडिशा में भी तापमान 7–10°C रिकॉर्ड किया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola