Rain Alert: चक्रवात सक्रिय! 17 अप्रैल तक भयंकर बारिश और ओलावृष्टि, बिहार-झारखंड और बंगाल में चलेगी तूफानी हवा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Apr 2025 10:20 AM

विज्ञापन

Rain Alert, Symbolic Image

Rain Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. उत्तर-पूर्वी भारत, दक्षिण भारत समेत देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 17 अप्रैल तक भारी बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी के मुताबिक पूर्व और उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले पांच से छह दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर दिख सकता है.

विज्ञापन

Rain Alert: मौसम (Mausam News) का मिजाज लगातार बदल रहा है. उत्तर-पूर्व भारत से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. उत्तर भारत के कई राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने तूफानी हवा, ओलावृष्टि और बिजली चमकने की आशंका जताई है. आईएमडी ने अपने अपडेट में बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में बिजली, 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में ओलावृष्टि और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है.

मौसमी सिस्टम में बदलाव (Rain Alert)

  • भारत मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर भारत के उत्तरी इलाके में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है.
  • एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर बना है. जो तेलंगाना के मध्य भागों और पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है. दक्षिणी असम के ऊपर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है.

मौसमी सिस्टम का प्रभाव

नये मौसमी सिस्टम का पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में खासा प्रभाव दिखेगा. मौसम में बदलाव के कारण अगले 5 दिनों तक गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई इलाकों में छिटपुट से हल्की और मध्यम बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है. कुछ इलाकों में जोरदार बारिश भी हो सकता है.

  • 13-14 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है.
  • 14-16 अप्रैल को असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है.
  • 15-16 अप्रैल को ओडिशा में भारी वर्षा हो सकती है.
  • मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 13 से 14 अप्रैल को आंधी, बिजली तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

ओलावृष्टि

  • 14 से 15 अप्रैल के बीच झारखंड में ओलावृष्टि हो सकती है.

दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश (Heavy Rain Alert)

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. अगले 3 दिन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे में गरज, बिजली, तेज हवाएं के साथ छिटपुट से हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है.

अगले 24 घंटों में ओडिशा में भारी बारिश

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवा की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले 24 घंटों में ओडिशा में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवा का भी अनुमान है.

कोलकाता में 17 अप्रैल तक बारिश (West Bengal Rain)

बारिश का दौर कोलकाता में भी जारी रहेगा. स्काईमेट वेदर के मुताबिक कोलकाता में 12 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक लगातार प्री-मानसून संबंधी गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इस दौरान कोलकाता और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और तेज बिजली गिरने की घटनाएं होंगी. शाम के समय अचानक बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं.12 से लेकर 17 अप्रैल तक कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मिदनापुर, डायमंड हार्बर, दीघा, खड़गपुर, बर्दवान, बांकुड़ा और झाड़ग्राम जिलों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश का खतरा है.

आज कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

Also Read: Rain Alert: 13 से 17 अप्रैल तक भयंकर बारिश का अलर्ट, तूफान की भी चेतावनी, जानिए अगले 7 दिनों का मौसम

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन